अक्षय कुमार की नई मूवी रिलीज, स्त्री 2 और वेदा फिल्मों से होगी टक्कर

Aug 15, 2024 - 23:59
 0  105
अक्षय कुमार की नई मूवी रिलीज, स्त्री 2 और वेदा फिल्मों से होगी टक्कर

एंटरटेनमेंट-डेस्क।
15 अगस्त यानी आज से कॉमेडी फिल्म खेल खेल में सिनेमाघरों में एंट्री मार चुकी है। निर्देशक मुदस्सर अजीज की इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर सामना स्त्री 2 और वेदा से था। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस साल की अपनी तीसरी फिल्म खेल खेल में लेकर आ गए हैं। निर्देशक मुदस्सर अजीज ने खेल खेल में का डायरेक्शन किया है। ये वही अजीज साहब हैं, जो इससे पहले हैप्पी भाग जाएगी, पति पत्नी और वो जैसी कई कॉमेडी ड्रामा मूवीज बना चुके हैं। स्त्री 2 और वेदा के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर खेल खेल में पर सबकी नजरें बनी हुई थीं कि ये फिल्म इन दोनों मूवीज का मुकाबला किस तरह से करती है। 15 अगस्त के छु्ट्टी के अवसर का अक्षय कुमार की खेल खेल में कोई ज्यादा फायदा नहीं उठा सकी है। लिहाजा पहले दिन फिल्म डबल डिजिट में कमाई करती नहीं दिख रही है। हालांकि, इस बात में कोई दोराय नहीं हैं कि आने वाले दिनें इस मूवी के कलेक्शन में सुधार देखने को मिल सकता है। अक्षय कुमार के अलावा मुदस्सर अजीज की खेल खेल में अन्य कई फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। जिनमें वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - एसपी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, बेहतर कार्यशैली के लिए पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा मोबाइल अपने आप में कितने राज छुपाए हुए है, उसका एक मजेदार उदाहरण आपको फिल्म खेल खेल में देखने को मिलेगा। फिलहाल जो आंकडे़ सामने आ रहे हैं वो अक्षय के फैंस की चिंता को बढ़ा सकते हैं। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड की रिपोर्ट के माध्यम से खेल खेल में ने ओपनिंग डे पर करीब 6 करोड़ का कलेक्शन किया है, जोकि अक्की के स्टारडम के हिसाब से काफी माना जा रहा है। खेल खेल में एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस मूवी से जुड़ी एक ऐसी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं, जो बेहद दिलचस्प है। 'खेल खेल में' ओरिजिनल फिल्म नहीं है, बल्कि इटैलियन फिल्म 'परफेती स्कोनोशुति' (Perfetti Sconosciuti) का आधिकारिक रीमेक है, जिसे अंग्रेजी में 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' (Perfect Strangers) शीर्षक दिया गया है। 2016 में रिलीज हुई इटैलियन फिल्म Perfetti Sconosciuti दुनियाभर में इतनी लोकप्रिय हुई थी कि कई देशों में इसके रीमेक बने और इसके नाम सबसे ज्यादा रीमेक की जाने वाली फिल्म का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। परफेक्ट स्ट्रेंजर्स फरवरी 2016 में रिलीज हुई थी और इसका पहला रीमेक ग्रीस में दिसम्बर के महीने में रिलीज हुआ था। इसके बाद स्पेन, टर्की, फ्रांस, कोरिया, चीन, मैक्सिको, हंगरी, जर्मनी, रूस, जापान, इजरायल, नॉर्वे समेत कई देशों में फिल्म रीमेक हुई। 'खेल खेल में' इस फिल्म का 28वां रीमेक है, जबकि आधिकारिक तौर पर जनवरी 2024 तक इसे विभिन्न भाषाओं में 24 बार रीमेक किया जा चुका है। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय की फिल्म से पहले भारत में मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में इसकी कहानी से प्रेरित फिल्में बन चुकी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow