24 जगहों पर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, सुरक्षा टीमें जांच में जुटीं

By INA News Desk
Aug 16, 2024 - 00:01
124 Views
24 जगहों पर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, सुरक्षा टीमें जांच में जुटीं
Advertisement
Advertisement

असम।
प्रतिबंधित उल्फा-आइ ने गुरुवार को 24 स्थानों पर बम लगाने का दावा किया। 24 स्थानों में से आठ स्थान गुवाहाटी में हैं। असम में उस समय हड़कंप मच गया जब कई जगह पर बम लगाने की बात सामने आई। इनमें दिसपुर में स्थित असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और अन्य मंत्रियों के आधिकारिक आवासों के पास एक खुला मैदान भी शामिल है। वहीं सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों की तलाश के लिए टीमें भेज दी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उल्फा-आइ द्वारा बताए गए सभी स्थानों पर बम निरोधक दस्ते भेजे गए। वहीं, यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-आइ) की ओर से मीडिया हाउसों को एक ईमेल भेजा गया। इसमें आतंकी संगठन ने कहा कि बम तकनीकी विफलता के कारण नहीं फटे। इसने 19 विस्फोटों की सही जगह की पहचान करने वाली एक सूची दी थी, जिसमें सुबह छह बजे से दोपहर के बीच विस्फोट होने का दावा किया गया था। अधिकारी ने बमों को निष्क्रिय करने में जनता का सहयोग मांगा था।

यह भी पढ़ें - अक्षय कुमार की नई मूवी रिलीज, स्त्री 2 और वेदा फिल्मों से होगी टक्कर

नगांव, लखीमपुर और शिवसागर के कुछ स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने आठ स्थानों से कुछ बम जैसी सामग्री बरामद की है। 24 स्थानों में से आठ स्थान गुवाहाटी में हैं। इनमें दिसपुर में स्थित असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और अन्य मंत्रियों के आधिकारिक आवासों के पास एक खुला मैदान भी शामिल है। एक अन्य स्थान गुवाहाटी के नरेंगी में सेना छावनी की ओर जाने वाली सतगांव सड़क है। इनके अलावा, राजधानी के आश्रम रोड, पानबाजार, जोरबाट, भेटापाड़ा, मालीगांव और राजगढ़ में भी बम धमाकों के स्थान बताए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement