गाजीपुर न्यूज़: पुलिस अधीक्षक सहित 10 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, ईराज राजा होंगे जिले के नए एसपी। 

By INA News Desk
Jul 13, 2024 - 15:08
55 Views
गाजीपुर न्यूज़: पुलिस अधीक्षक सहित 10 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, ईराज राजा होंगे जिले के नए एसपी। 

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित 10 आईपीएस अधिकारियों का स्‍थानांतरण कर दिया है। राजेश सिंह पुलिस अधीक्षक एटा को पुलिस उपायुक्‍त पुलिस कमिश्‍नरेट कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्‍त पुलिस कमिश्‍नरेट वाराणसी, श्‍याम नारायण सिंह पुलिस अधीक्षक एटा होंगे, गौरव बंसवाल पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा से पुलिस उपायुक्‍त पुलिस कमिश्‍नरेट वाराणसी, अभिषेक पुलिस अधीक्षक शामली से पुलिस अधीक्षक बिजनौर के पद पर भेजा गया है। 

नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक हरदोई के पद पर भेजा गया है। ईराज राजा को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के पद पर भेजा गया है। रामसेवक गौतम पुलिस उपायुक्‍त पुलिस कमिश्‍नरेट कानपुर नगर को पुलिस अधीक्षक शामली के पद पर भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:-  गाजीपुर न्यूज़: बारात में नाच गाने में झड़प के दौरान चली गोलियां, वर और वधू पक्ष से छह लोग घायल।

श्रीकेशव चंद गोस्‍वामी पुलिस अधीक्षक हरदोई को पुलिस अधीक्षक अधिसूचना मुख्‍यालय लखनऊ के पद पर भेजा गया है। डा. ओमवीर‍ सिंह पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को पुलिस उपायुक्‍त पुलिस कमिश्‍नरेट लखनऊ के पद पर भेजा गया है। डा. दुर्गेश कुमार पुलिस उपायुक्‍त पुलिस कमिश्‍नरेट को पुलिस अधीक्षक जालौन के पद पर भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow