लखनऊ न्यूज़ - खंडपीठ परिसर में वृक्षारोपण जन-महाभियान का आयोजन

Jul 20, 2024 - 22:05
57 Views
लखनऊ न्यूज़ - खंडपीठ परिसर में वृक्षारोपण जन-महाभियान का आयोजन

न्यायमूर्तियों ने अमलतास, सहजन आदि पौधों का रोपण किया

लखनऊ।
शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ के परिसर में को वृहद वृक्षारोपण जन-महाभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायमूर्ति सहित अन्य न्यायमूर्तिगणों ने पौधों की अलग-अलग प्रजातियों जैसे - टैबेबुइया(पिंक ट्रपेट), अमलतास, सहजन, लीची इत्यादि पौधों का रोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायमूर्ति अरूण भंसाली, वरिष्ठ न्यायमूर्ति, लखनऊ खण्डपीठ ए. आर. मसूदी एवं अन्य न्यायमूर्तिगण एवं रजिस्ट्री के अधिकारी / कर्मचारीगण सम्मिलित हुये। जबकि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश वन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से सम्पन्न किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow