NEET पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

By INA News Desk
Jul 20, 2024 - 22:52
81 Views
NEET पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

सीबीआई ने कसा शिकंजा, अब तक 21 गिरफ्तार

नई दिल्ली।
NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मास्टरमाइंड सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो आरोपी मेडिकल के छात्र है। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुमार मंगलम बिश्नोई, दीपेंद्र कुमार और शशि कुमार पासवान हैं। जिनमें से मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार भरतपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। यह दोनों NEET के पेपर वाले दिन बीते 5 मई को झारखंड के हजारीबाग में पेपर सॉल्व कर रहे थे। इसी मामले में शशि कुमार पासवान को इस पूरे गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी कथित तौर पर एक इंजीनियर पंकज कुमार द्वारा चुराए गए पेपर के लिए सॉल्वर का काम कर रहे थे। जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें - लखनऊ न्यूज़ - खंडपीठ परिसर में वृक्षारोपण जन-महाभियान का आयोजन

अधिकारियों ने यह भी बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर से इलेक्ट्रिकल ट्रेड में बीटेक पास आउट शशिकांत पासवान उर्फ शशि उर्फ पासू, कुमार बिश्नोई और रॉकी के साथ मिलकर काम कर रहा था। सीबीआई नीट पेपर लीक मामले में आरोपियों पर अपना शिकंजा लगातार कसती जा रही है। दिन-ब-दिन इस मामले में एक नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि शशि कुमार पासवान पहले ही गिरफ्तार किया जा चुके पंकज उर्फ आदित्य और राजू का ही साथी है। पंकज पर हजारीबाग से पेपर चुराने का भी आरोप है। जिसमें उसकी मदद शशि ने की थी। सनद हो कि सीबीआई ने रांची के रिम्स मेडिकल कॉलेज से सुरभि कुमारी नाम की छात्रा और सुरेंद्र नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। इससे पहले पटना एम्स के चार मेडिकल छात्रों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी सॉल्वर गैंग के ही हैं। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों के हवाले से यह बताया गया है कि नीट पेपर मामले में हुई गड़बड़ी को लेकर कल 6 मामले दर्ज किए गए और इन मामलों में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 21 पहुंच गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement