हरदोई न्यूज़: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गयी तिरंगा रैली। 

Aug 13, 2024 - 13:10
49 Views
हरदोई न्यूज़: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गयी तिरंगा रैली। 


हरदोई। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट से गाँधी भवन तक पैदल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा रैली का नेतृत्व किया।

रैली में जनपद के विभिन्न माध्यमिक व जूनियर विद्यालयों के बच्चों व शिक्षकों न बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा, डीएम चौराहा होते हुए गाँधी भवन में समाप्त हुई। सम्पूर्ण रैली के दौरान बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण नारे लगाए। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान सभी भवनों पर झंडा फहराया जायेगा।

सभी जनपद वासी तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com  पर अपलोड कर प्रमाण पत्र डाऊनलोड कर सकते हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow