बिजनौर न्यूज़: बेरहम पति- शिक्षा मित्र पत्नी ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप, जाने क्या है पूरा मामला।  

Aug 13, 2024 - 15:18
Aug 13, 2024 - 15:42
 0  97
बिजनौर न्यूज़: बेरहम पति- शिक्षा मित्र पत्नी ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप, जाने क्या है पूरा मामला।  
पीड़िता पूनम देवी शिक्षा मित्र

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की रहने वाली शिक्षा मित्र पूनम देवी ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसकी शिकायत पीड़िता शिक्षा मित्र ने डीएम और एसपी से की है साथ ही आज पीड़िता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बिजनौर के कार्यालय में पहुंची है और बेरहम पति की पूरी दास्तान उन्हें सुनाई है।

पूरा मामला है जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के ग्राम मंझोला का है।  जहां की रहने वाली शिक्षा मित्र पूनम देवी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुवे जिला अधिकारी,एसपी और बीएसए के दरबार मे जाकर न्याय की गुहार लगाई है। जहाँ पर पीड़िता पूनम देवी ने बताया कि उसकी सादी 13 वर्ष पूर्व सहसपुर कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी।  पीड़िता ने बताया कि उसका पति अनिल कुमार प्रा०अ० के पद पर बुढ़ाना में कार्यरत है। पीड़िता ने अपने पति पर अप्राकृतिक कुकर्म करने का आरोप लगाया है। अप्राकृतिक कुकर्म के बाद से ही पीड़िता बीमार रहने लगी। उसके बाद पीड़िता को दवाई के रूप में स्लो- पॉइजन देंने का भी आरोप लगाया है। स्लो-पॉइजन की वजह  से पीड़िता की किडनी और लिवर जिसकी वजह से खराब हो गए है। आरोप है उसका पति उसके साथ मारपीट व उत्पीड़न भी लगातर करता चला आ रहा है।

पीड़िता के पति ने उसके खाते व पेटीएम और फोन पे से सारा पैसा निकालकर प्लाट आदि खरीदकर अपने नाम करा लिया है। पीड़िता का आरोप है कि मैं ठीक ना हो जाऊं इसलिए मेरे बेसुध व उपचाराधीन होने की दशा में डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयां के स्थान पर अपनी मन माफिक दवाइयों का सेवन करा देता है। जिसके कारण वह और अधिक बीमार हो गई है  जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हूं। पीड़िता को जब लोगों के द्वारा रचे गए सडयंत्र के बारे में जानकारी हुई तब प्रार्थनी के पति अनिल कुमार ने पीड़िता का इलाज करना बंद कर दिया और पीड़ित शिक्षा मित्र को  गाली गलौच करते हुए मारपीट करके घर से निकाल दिया।

इसे भी पढ़ें:- सहारनपुर न्यूज़: पुलिस टीम पर हमला- वर्दी फाड़ी, आंखों में मिर्ची डालकर नशा तस्कर को छुड़ाया, 56 पर मुकदमा दर्ज।

पीड़िता अब अपने मायके में रहकर  इधर-उधर से पैसा लेकर अपना इलाज कराने को मजबूर है। हफ्ते में दो बार पीड़िता की किडनी की डायलिसिस होती है। अब पीड़िता कि हैसियत नहीं बची है कि मैं इलाज का खर्च वहन कर सकूं। इन लोगों द्वारा षड्यंत्र रचकर मुझे जान से मारने की नीयत से इन लोगों ने गलत स्लो-प्वाइजन व गलत दवाइयों  के जरिए मेरी किडनी में लिवर खराब कर दिए हैं तथा शासन प्रशासन को भ्रमित करने के लिए दवाइयां के बिल के कागजात अपने पास रख रखे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति कह रहा है कि तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।