Hardoi News: पं0 जी के विचारों के तहत अपने कार्य निष्पक्षता पूर्ण ईमानदारी से निपटायेंः-एडीएम

पं0 जी की गिनती आधुुनिक भारत के शिल्पकरों में की जाती है:- प्रियंका सिंह

Sep 10, 2024 - 17:08
63 Views
Hardoi News: पं0 जी के विचारों के तहत अपने कार्य निष्पक्षता पूर्ण ईमानदारी से निपटायेंः-एडीएम

हरदोई। पं0 गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस पर स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रियंका सिंह तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने पं0 गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर नमन किया। इसके उपरान्त कलेक्ट्रेट कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पं0 जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए नमन किया।

इस अवसर पर एडीएम वि0/रा0 ने कहा कि पं0 जी एक कुशल अधिवक्ता, राजनीतिक, क्रांतिकारियों का सहयोग एवं सत्यागृह व भारत छोड़ों आन्दोलनों में लेने एवं सत्य तथा न्याय को प्राथमिकता देने वाले लोक प्रिय व्यक्ति थे, इसीलिए पं0 जी की गिनती आधुुनिक भारत के शिल्पकरों में की जाती है।

इसे भी पढ़ें:- Lucknow News: मुख्यमंत्री ने 647 वन रक्षकों/वन्यजीव रक्षकों व 41 अवर अभियंताओं को वितरित किया नियुक्ति पत्र ।

उन्होने कहा कि आधुनिक भारत का सपना साकार करने के आने वाली पीढ़ी को पं0 जी द्वारा देश के प्रति किये कार्यो के बारे में बताये और स्वयं भी पं0 जी के विचारों को अपना कर अपने पटलों के कार्य निष्पक्षता पूर्ण ईमानदारी से निपटायें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow