Lucknow News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में भी शीर्ष पर उत्तर प्रदेश, अभियान के तहत 26.5 करोड़ से अधिक पौधरोपण किए गए। 

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में छाया उत्तर प्रदेश

By INA News Desk
Sep 27, 2024 - 16:16
50 Views
Lucknow News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में भी शीर्ष पर उत्तर प्रदेश, अभियान के तहत 26.5 करोड़ से अधिक पौधरोपण किए गए। 
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 'एक्स' पर दी जानकारी
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर जताया आभार

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में भी यूपी शीर्ष पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश छाया हुआ है। इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में 26.5 करोड़ से अधिक पौधरोपण किए गए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर आभार जताते हुए सभी को बधाई दी। 

केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर यह जानकारी देते हुए लिखा कि पूरे देश में इस अभियान के तहत 80.84 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। 26.5 करोड़ पौधरोपण के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024' के तहत भी एक दिन (20 जुलाई) में 36.51 करोड़ पौधरोपण किया गया था। इसमें ग्राम्य विकास विभाग ने सर्वाधिक 13.54 करोड़ पौधे लगाए थे। वन विभाग ने 12.64 करोड़ पौधे रोपे थे। जनपदों में सोनभद्र ने बाजी मारी। सोनभद्र में 1.53 करोड़ पौधे लगाए गए। वहीं शीशम-सागौन के 4.33-4.33 करोड़ पौधे लगाए गए थे।

  • प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने स्थापित किया कीर्तिमान: सीएम योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर प्रसन्नता जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि  'माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः' मंत्र को आत्मसात कर उत्तर प्रदेशवासियों ने धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया है।

Also Read- BJP's return to Jammu and Kashmir means return of PoK to India: Yogi Adityanath

यह कीर्तिमान प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के प्रति प्रदेशवासियों की अटूट प्रतिबद्धता एवं अपार जनसमर्थन का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वृक्षारोपण महाभियान में सहभागी रहे सभी सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और उत्तर प्रदेश के कर्मठ कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow