वाराणसी: किसानों पर दिए गए कंगना के बयान पर भड़के अजय राय, कहा- नशे में रहती है कंगना

Aug 29, 2024 - 01:48
Aug 29, 2024 - 01:49
 0  76
वाराणसी: किसानों पर दिए गए कंगना के बयान पर भड़के अजय राय, कहा- नशे में रहती है कंगना
वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कंगना रनौत द्वारा किसानों को लेकर दिए गए बयान पर प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की

वाराणसी।
किसानों पर भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनावत द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि इस तरह की बात करे वो भी महिला होकर यह काफी निंदनीय है। कंगना नशे की बात करती है ये खुद नशे में रहती है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'कंगना ने किस स्पेशल कैमरे से देख लिया कि वहां पर रेप और मर्डर की घटनाएं हो रही थीं। कंगना ने किसानों को ही नहीं, बल्कि हम सबको गाली दी है। मोदीजी और नड्डाजी से कहना चाहता हूं कि कंगना के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें और उन्हें पार्टी से निष्कासित करें। माफी मांगने और बयान से किनारा करने से ही केवल काम नहीं चलेगा।'

यह भी पढ़ें - सीएम योगी के बयान ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया समर्थन

अजय राय ने कहा, कंगना बेफिजूल की बयानबाजी करती रहती हैं। हमेशा नशे में ही रहती हैं। किसानों को गाली और गोली देने का काम करती हैं। वो बांग्लादेश की बात कर रही हैं लेकिन यह बताएं कि भाजपा की सरकार ने वहां के कितने हिंदुओं को यहां शरण दी? कितने हिंदुओं के लिए शिविर लगाए गए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा, गंगा पुत्र बनकर आए थे, मोदी जी कह रहे थे कि मां गंगा ने बुलाया है और बीएचयू के अंदर जो महामना मालवीय रिसर्च सेंटर फॉर गंगा का कार्यालय खोला गया था।

उसे गंगा पुत्र के रहते बंद कर दिया गया है, इतनी बड़ी संस्था जो मां गेगा के लिए कार्य कर रही थी। इतने लोग काम कर रहे थे वो लोग घर बैठ गए। बता दें कि अभी हाल ही में एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनावत ने एक बातचीत के दौरान कहा कि अगर देश में एक मजबूत सरकार न होती तो देश में भी बांग्लादेश जैसे हालात हो सकते थे। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से किसान बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में बैठे थे, आगे चलकर हालत पड़ोसी मुल्क जैसी हो सकती थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow