हरदोई न्यूज़: डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित करें छात्रवृत्ति आवेदन-विनीत कुमार

Jul 12, 2024 - 14:48
59 Views
हरदोई न्यूज़: डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित करें छात्रवृत्ति आवेदन-विनीत कुमार

हरदोई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने समस्त नोडल अधिकारी एवं शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्यो से कहा है कि विभागीय निर्देशानुसार शैक्षिक सत्र 2023 -24 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) दशामोत्तर छात्रवृत्ति /शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत परीक्षा परिणाम घोषित होने एवं अन्य कारणों से छात्र छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गये है।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: 15 जुलाई को होगी एम0डी0ए0/आई0डी0ए0 कार्यक्रम की बैठक:-सी0एम0ओ0

उनके आवेदन ठीक कराकर 24 जुलाई तक ऑनलाइन सम्मिट करें और 30 जुलाई 2024 तक प्राप्त छात्रों का अभिलेखों से मिलान सत्यापित करते हुए ऑनलाइन अग्रसारित करें तथा 08 अगस्त 2024 तक विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा संस्था की मान्यता, पाठ्यक्रम का वर्ष एवं अध्ययनरत वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित करें एवं अपात्र छात्रों, पाठ्क्रमों, संस्थाओं को ब्लाक किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow