मध्यप्रदेश न्यूज़: कुछ दिन पूर्व हुई घटना में जिसमें पति के द्वारा पत्नी को जलाने का मामले में आया  नया मोड़। 

By INA News Desk
Jul 12, 2024 - 15:06
55 Views
मध्यप्रदेश न्यूज़: कुछ दिन पूर्व हुई घटना में जिसमें पति के द्वारा पत्नी को जलाने का मामले में आया  नया मोड़। 
Advertisement
Advertisement
  • कुछ दिन पूर्व हुई घटना में जिसमें पति के द्वारा पत्नी को जलाने का मामला सामने आया था, इस मामले में आया  नया मोड़,परिजन बोले पुलिस जबरन फंसा रही,घटना के वक्त उनका बेटा घटनास्थल पर था ही नही 

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाथाखेड़ा से सनसनीखेज मामला सामने  आया था जहाँ पाथाखेड़ा में 8 तारीख की रात करीब 10 से 11:00 बजे के बीच पीड़िता के आरोप के अनुसार नव विवाहिता को खुद के पति के द्वारा जिंदा जलाने का मामला सामने आया था।

जिसके बाद गंभीर हालत में पीड़िता को घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया था ,गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया ,इसी बीच पीड़िता पायल की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया , वहीं आरोपी युवक की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था,इसी बीच तत्काल आरोपी युवक ने पुलिस के कहने पर अपने आप को अशोका गार्डन थाने में हाजिर कर दिया।

इसे भी पढ़ें:-  रणथम्भौर के हठीले शासक राव हम्मीरदेव चौहान के बलिदान का ऐतिहासिक शोध।

जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने धारा 109 में मामला पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया ,लेकिन अब आरोपी युवक चंद्र देव बिहारी के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि घटना दिनांक को उनका पुत्र घटनास्थल पर था ही नहीं ,पुलिस ने जबरन उसे फसाया है ,परिजनों ने बताया कि चंद्रदेव बिहार 7 तारीख को घर आया था और वह अपनी पत्नी से मिलकर 8 तारीख दोपहर 1:00 बजे के लगभग भोपाल निकल गया और 8 तारीख की रात 9 से 10 बजे के बीच में उनकी बहू के जलने की सूचना मिली।

जिसके बाद आरोपी युवक के पिता को पुलिस ने उठा लिया और दूसरे दिन चंद्र देव ने अपने आप को बैतूल पुलिस के कहने पर अशोका गार्डन पुलिस के हवाले कर दिया,वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की जाएगी सारे साक्षी जुटाने के पश्चात उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा ,यदि युवक निर्दोष है तो उसके लिए पूरा प्रयास पुलिस करेगी वहीं परिजनों ने भी अपने पुत्र को निर्दोष बताया है।

शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement