हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज प्रांगण स्थित ब्राह्मण शिविर में विप्र पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मदन मोहन गौड ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष ने की संचालन गोविंद उपाध्याय व अतुल आंधीवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अतिथि के रूप में भगवान परशुराम शोभा यात्रा मुख्य संयोजक सुभाष उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिमन्यु भारद्वाज, सचिन गौड , मेला प्रभारी मणिकांत शर्मा रहे ।सभी अतिथियों का कार्यक्रम संयोजक गौरव भारद्वाज व शिविर सयोजन गोपाल शर्मा ने अतिथियों का दुपट्टा पहना कर छवि चित्र भेट सम्मान किया ।
इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मदन मोहन गौड़ भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का चौथा स्तंभ है, जो कि समाज को आईना दिखाने के साथ नई ऊर्जा का संचार करता है, इस मौके पर पंडित राजेश गोतम, मुकेश शर्मा ताऊ, योगेश भारद्वाज, अन्नू शर्मा, बंटी शर्मा, सुशील शर्मा, विनोद शर्मा, धवन वशिष्ठ, दीपेश भारद्वाज, संजय शर्मा, होमेश मिश्रा, नीटू शर्मा, गोलू शर्मा, मुकेश शर्मा, शंभू नाथ पुरोहित, छोटू पुरोहित, शोभित शर्मा , राजू शर्मा अनिल शर्मा, योगेश शर्मा, जीतू गौतम, रवि शर्मा, बृजेश दीक्षित, अमित शर्मा, आयोग दीपक, डॉली गोतम, केके रावत, विवेक कौशिक,के अलावा शिविर सह सयोजक टीम के अलावा जिलेभर के विप्र बंधु पत्रकार मौजूद रहे।