Deoband News: बकाया वसूली करें, वरना कार्रवाई के लिए रहें तैयार: अहिरवार

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को चेताया....

Sep 20, 2024 - 11:19
50 Views
Deoband News: बकाया वसूली करें, वरना कार्रवाई के लिए रहें तैयार: अहिरवार

देवबंद। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एमके अहिरवार ने नगर क्षेत्र में अपेक्षित बकाया वसूली न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को चेताया अगर वसूली कम रही तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।लोकनिर्माण विभाग अतिथिगृह में स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक में अधीक्षण अभियंता एमके अहिरवार ने बिजली बिलों की अपेक्षित वसूली न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन माह से अधिक का बिल बकाया है तो तत्काल कनेक्शन काट दिया जाए। बिना बिल जमा किए कनेक्शन न जोडा जाए।साथ ही उन्होंने कहा कि कम वसूली रहने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Also Read- महाकुंभ 2025: स्नानर्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को हाई टेक स्वरूप प्रदान कर रही है योगी सरकार

वहीं,अधीक्षण अभियंता की चेतावनी से अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बैठक में उपखंड अधिकारी अनिल कुमार चौरसिया, उपखंड अधिकारी तल्हेड़ी बुजुर्ग, संतोष कुमार, अवर अभियंता विजय शर्मा, मो. जीशान, गोविंद, रिंकू कुमार, संजय सिंह, निकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow