Deoband News: नाबालिग और महिला के साथ छेड़छाड़ में सफाईकर्मियों के नेता सहित सात गिरफ्तार। 

आरोपियों में सहारनपुर के सफाईकर्मियों का नेता राहुल वाल्मीकि भी शामिल....

Sep 17, 2024 - 20:17
71 Views
Deoband News: नाबालिग और महिला के साथ छेड़छाड़ में सफाईकर्मियों के नेता सहित सात गिरफ्तार। 

  • सहारनपुर और देहरादून निवासी हैं आरोपी

देवबंद। मिरगपुर गांव में घर में घुसे कार सवार सात लोगों द्वारा किशोरी और महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।इसमें एक आरोपी सहारनपुर सफाईकर्मियों का नेता बताया गया है। पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।मिरगपुर गांव में रहने वाले बागड़ी जाति के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात्रि कार में सवार होकर आए सात लोग अचानक घर में घुस गए।उन्होंने बुरी नीयत से नाबालिग बेटी और सहारनपुर से आई विवाहित भांजी को दबोच लिया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

Also Read- Kanpur News: कानपुर मेट्रो स्टाफ ने निर्माण और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर लिया आशीर्वाद।

आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने पर वहां इकट्ठा हुए लोगों भागने की कोशिश कर लोगों को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। सभी आरोपियों को पुलिस को कोतवाली ले आई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में सहारनपुर थाना कोतवाली नगर के छिदयाना वाल्मीकि बस्ती निवासी राहुल वाल्मीकि, विक्रांत, थाना जनकपुरी निवासी सुरजीत, थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून (उत्तराखंड) निवासी उदय, खलासी लाइन सहारनपुर निवासी रवि शंकर, न्यू शारदा नगर निवासी विजय और प्रबुद्धनगर सदर निवासी सावन शामिल हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं,आरोपियों की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow