Sambhal News: मुरतला तालाब में तैरता मिला 11 दिन से गायब शख्स का शव।

रिश्तेदारों और मोहल्ले में नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी।

By INA News Desk
Sep 17, 2024 - 20:24
420 Views
Sambhal News: मुरतला तालाब में तैरता मिला 11 दिन से गायब शख्स का शव।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश के सम्भल में ग्यारह दिनों से लापता युवक का शव तालाब से मिला है। मंगलवार को तालाब में शव तैरता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव की शिनाख्त हो सकी। मौके पर आला अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक, 4 सितंबर को मौहल्ला नई सराय निवासी मौहम्मद सालिम (35) घर से निकला था, लेकिन शाम को भी नहीं लौटा। जब रात तक भी नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और मोहल्ले में नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी। इस बीच मंगलवार को दोपहर को मौहल्ले वासियो ने सम्भल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तश्तपुर मियां सराय के तालाब मुरतला में शव तैरता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाली प्रभारी और सीओ अनुज कुमार पहुंचे। जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मोहल्ले वासियों की सहायता से शव को तालाब से निकलवाया। पुलिस आगे की कार्यवाही में लगी हुई है।

Also Read- Deoband News: नाबालिग और महिला के साथ छेड़छाड़ में सफाईकर्मियों के नेता सहित सात गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement