Sambhal News: दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश तो गर्मी से मिली राहत। 

हवाओं के चलने से मौसम हुआ सुहाना...

By INA News Desk
Sep 17, 2024 - 16:27
176 Views
Sambhal News: दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश तो गर्मी से मिली राहत। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। सुबह से गर्मी के प्रकोप के बाद दोपहर को मौसम मेहरबान हो ही गया। सम्भल में दोपहर को करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। आधे की इस बारिश ने भीषण गर्मी के तेवर भी ठंडे कर दिए। इधर हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया।

सम्भल में मंगलवार की सुबह से ही गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा था दोपहर को बादल छाए ओर बूंदाबांदी हुई। बादलों ने डेरा डाला और करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। बारिश बाद बादलों के छाए रहने और हवा चलने पर लोग बाहर निकलकर व छतों पर मौसम का आनंद ले रहे थे। बादलों के छाए रहने से बारिश के और आसार बने हुए हैं।

Also Read- सम्भल के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का बड़ा बयान...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow