सम्भल के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का बड़ा बयान...

रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया उन्होंने कहा मोदीजी स्वस्थ रहें उर्जावान न रहें...

By INA News Desk
Sep 17, 2024 - 14:12
302 Views
सम्भल के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का बड़ा बयान...

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सम्भल के प्रभारी धर्मवीर प्रजापति ने सम्भल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया उन्होंने कहा मोदीजी स्वस्थ रहें उर्जावान न रहें वहीं उन्होंने उपचुनाव में दस सीटों पर बीजेपी को जनता का आशीर्वाद मिलने की बात कही है मंगेश यादव केस पर कहा का मंगेश लूट में शामिल था।

सम्भल के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार सम्भल पहुंचे मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पीएम के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का उद्घघाटन किया। उपचुनाव पर कहा कि कोई किसी का गढ़ नहीं होता सभी सीट जनता का गढ़ हैं जनता ने आजमगढ़ और रामपुर म़े बीजेपी को आशीर्वाद दिया दस सीट के उपचुनाव में जनता बीजेपी को आशीर्वाद देगी।

Also Read- Sambhal News: एसपी कृष्ण कुमार ने किया भरोसे की पर्ची सिस्टम लागू।

अखिलेश यादव द्वारा यूपी stf को स्पेशल ठाकुर फोर्स बताने पर उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं सपा के समय में यूपी म़े क्या हाल था? प्रभारी मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार में यूपी गुंडा माफिया से मुक्त हुआ है। सुलतानपुर में मंगेश यादव की मुठभेड़ में मौत पर अखिलेश यादव को जवाव देते हुए उन्होंंने कहा कि मंगेश लूट में शामिल था।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow