Hardoi News: पीएम मोदी के जन्म दिवस पर हरदोई पहुंचे प्रभारी मंत्री, सपा अखिलेश यादव पर बोला हमला। 

नवाब सिंह जैसे अपराधी इस भ्रम में ना रहे यह सरकार अखिलेश की नहीं योगी की है- प्रभारी मंत्री

By INA News Desk
Sep 17, 2024 - 16:16
149 Views
Hardoi News: पीएम मोदी के जन्म दिवस पर हरदोई पहुंचे प्रभारी मंत्री, सपा अखिलेश यादव पर बोला हमला। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर हरदोई के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा की इनकी पुरानी परंपरा रही है। अपराधियों को बढ़ावा देने की। 

हरदोई के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार हरदोई पहुंचे मंत्री असीम अरुण ने रक्तदान शिविर का फीता काट कर उदघाटन किया। उन्होने कहा मुझको भी रक्तदान करने का अवसर मिला और हमारा टार्गेट है कि 100 यूनिट कम से कम पूरी करें। और हमें विश्वास है टार्गेट से आगे जाएगे। 

असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव पर बोला हमला 

प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा अखिलेश और समाजवादी पार्टी की पुरानी परंपरा अपराधियों को आगे बढ़ाने की रही है। इसी परंपरा से उभकर 2017 में जनता ने इन्हें सत्ता से बाहर किया था। उन्होने कहा कि आज जो अखिलेश यादव राजनीति करने की कोशिश कर रहे है वो न तो प्रदेश के लिए अच्छा है न स्वयं के लिए अच्छा है। उत्तर प्रदेश के सभी लोग चाहते है जो कानून व्यवस्था जेसी योगी जी ने बना के दी है वही रहे। योगी सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। कन्नौज के नवाब सिंह जैसे अपराधी इस भ्रम में ना रहे यह सरकार अखिलेश की नहीं है योगी की सरकार है इसमे कोई अपराधी बक्सा नहीं जाएगा। 

Also Read- पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दिया बड़ा बयान..... देखे विडियो ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement