हरदोई: सड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने दुकान मालिक पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक एक दुकान पर काम करता था और घरेलू विवाद के कारण अपने परिवार से अलग रहता था। मल्लावां इलाके के ढेबरीपुरवा गांव के नजदीक सड़क किनारे मजदूर कमलेश निवासी बिराइचमऊ का शव..
By INA News Hardoi.
मल्लावां थाना इलाके में एक युवक का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने दुकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी मिली कि मृतक एक दुकान पर काम करता था और घरेलू विवाद के कारण अपने परिवार से अलग रहता था। मल्लावां इलाके के ढेबरीपुरवा गांव के नजदीक सड़क किनारे मजदूर कमलेश निवासी बिराइचमऊ का शव पड़ा मिला।
Also Read: हरदोई: बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी के पास चोरी की घटना को अंजाम दिया, 25,000 का माल पार
वहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की। उधर घटना के बारे जब परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। मृतक गांव के ही पप्पू की रमपुरवा चौराहे पर स्थित सीमेंट की दुकान पर काम करता था।
What's Your Reaction?











