हरदोई: बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी के पास चोरी की घटना को अंजाम दिया, 25,000 का माल पार

संडीला इलाके में यह चोरी की तीसरी घटना है। जानकारी के मुताबिक, बबलू निवासी अशरफ टोला संडीला हरदोई की कस्बे में पुलिस चौकी से कुछ दूर पर दुकान है।

Dec 29, 2024 - 23:17
41 Views
हरदोई: बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी के पास चोरी की घटना को अंजाम दिया, 25,000 का माल पार

By INA News Hardoi.
बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने करीब 25,000 रू. का माल सहित 5,000 की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। विदित हो कि चोरी की विभिन्न घटनाओं से व्यापारी वर्ग में भय व्याप्त है।

संडीला इलाके में यह चोरी की तीसरी घटना है। जानकारी के मुताबिक, बबलू निवासी अशरफ टोला संडीला हरदोई की कस्बे में पुलिस चौकी से कुछ दूर पर दुकान है।चोरों ने बीती रात उनकी दुकान के शटर के ताले को तोड़कर चोरी कर ली। इस घटना में चोरों ने करीब 25,000 रु. का माल व 5,000 की नगदी पर हाथ साफ किया।

चौकी से कुछ कदम की दूरी पर चोरी की यह घटना पुलिस की कार्यशैली और रात्रिगस्त पर प्रश्न उठाती है। इस मामले में कोतवाल आनंद नारायण ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow