Hathras News: जंक्शन पुलिस की पशु चोरों से हुई मुठभेड़, तीन पशु चोर गिरफ्तार, एक चोर हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती। 

मुठभेड़ में एक पशु चोर घायल हो गया और दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार .....

Sep 18, 2024 - 20:24
83 Views
Hathras News: जंक्शन पुलिस की पशु चोरों से हुई मुठभेड़, तीन पशु चोर गिरफ्तार, एक चोर हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती। 
मुठभेड़ के उपरांत घायल चोर को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी 

हाथरस। थाना जंक्शन पुलिस की पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक पशु चोर घायल हो गया और दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल पशु चोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चार सितम्बर को प्रमोद कुमार निवासी ग्राम चंदनपुर थाना हाथरस जंक्शन के घर में रात्रि मे अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए और पशु खोलकर ले जाने लगे। जिसका विरोध करने पर चोरों ने प्रमोद के साथ मारपीट की। वही गांव वाहनपुर में चोरों ने धमेंद्र और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की ओर पशु चोरी करने की कोशिश की।  मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पशु चोरों की तलाश शुरू कर दी। 

Also read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने की पशुपालन विभाग की बैठक।

बीती रात को थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की गांव वाहनपुर के निकट पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक पशु चोर कलुआ उर्फ भेली घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया की पकड़े गए अभियुक्तों के नाम कलुआ उर्फ भेली पुत्र रमन, बाके पुत्र श्यामवीर और बादशाह पुत्र नविया निवासीगण मेवली थाना हाथरस जंक्शन हाल निवासी खेड़ा बजारा थाना नारखी जिला फिरोजाबाद है। इनके पास से पुलिस ने तमंचे चाकू, रस्सी बरामद की है। यह तीनो शातिर किस्म के अपराधी है। इन पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow