Hathras News: शातिर गांजा तस्कर जतुआ दबोचा डेढ किग्रा से अधिक गांजा बरामद। 

संदिग्ध व्यक्ति चैकिंग अभियान में मामूर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि सासनी-विजयगढ रोड ....

By INA News Desk
Oct 6, 2024 - 19:07
48 Views
Hathras News: शातिर गांजा तस्कर जतुआ दबोचा डेढ किग्रा से अधिक गांजा बरामद। 
गांजा तस्कर जतुआ पुलिस की गिरफ्त में 
हाथरस।कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार एएसपी अशोक कुमार सिंह एवं सीओ रामप्रवेश राय के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ किग्रा गांजा बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह के अनुसार वह क्षेत्र में संदिग्ध वाहन संदिग्ध व्यक्ति चैकिंग अभियान में मामूर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि सासनी-विजयगढ रोड स्थित बालाजी कोल्ड स्टोर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक युवक भारी मात्रा में अवैध नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने सूचना को गंभीरता से लिया और विजयगढ रोड पर पुलिस भेज दी।
पुलिस को देखकर युवक भागने लगा तब पुलिस ने शक करते हुए भाग रहे युवक को दौड लगाकर दबोच लिया और उसे कोतवाली ले आई। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने एक किलो पांच सौ तिहत्तर ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृतकर अरोपी को न्यायालय मे पेश किया है। पूछताछ में अरोपी ने पुलिस को अपना नाम व पता जतिन उर्फ जतुआ पुत्र राहुल जाटव निवासी नगला मियां बताया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी जतिन उर्फ जतुआ एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना सासनी व थाना हाथरस गेट पर चोरी,आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई यतेन्द्र सिह, हैडकांस्टेबिल संदीप राघव, अजीत सिह, कांस्टेबिल पवन कुमार, सोनू चैधरी आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow