Hardoi News: जिलाधिकारी ने की पशुपालन विभाग की बैठक। 

50 से अधिक गोवंश वाली प्रत्येक गौशाला में सीसीटीवी कैमरा लगवाना

Sep 18, 2024 - 20:19
122 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की पशुपालन विभाग की बैठक। 

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पशु पालन विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों के बढ़ते स्तर को देखते हुए नदी के किनारे स्थित विभिन्न गौशालाओं में गायों को निकालने व उनके खाने पीने की व्यवस्था कर ली जाये। मृत गोवंश के अंतिम संस्कार की नियमानुसार व्यवस्था की जाये। 50 से अधिक गोवंश वाली प्रत्येक गौशाला में सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित किया जाये। पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था की जाये।

विकासखण्ड वार मैप किये गए चरागाह में चारा बुवाई की नियमित समीक्षा की जाये। चारा बुवाई के सम्बन्ध में ग्राम प्रधानों से संवाद किया जाये तथा एक सप्ताह पश्चात रिपोर्ट प्रेषित की जाये। यदि कही अवैध कब्ज़ा हो तो उप जिलाधिकारी से समन्वय कर कब्ज़ा हटवाया जाये। सभी गौशालाओं में प्रकाश की उचित व्यवस्था करायी जाये। सभी स्थानों पर केयर टेकर के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। गोवंश के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था रखी जाये। सभी स्थानों पर गोकाष्ठ मशीन सक्रिय सक्रिय रखा जाये।

Also Read- Hardoi News: कृषक जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन- कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए कई योजनाए संचालित हैः-जिलाधिकारी

गौशालाओं को स्वावलम्बी बनाने के विशेष प्रयास किये जाएं। जैविक खाद के लिए गोबर व गोमूत्र की बिक्री करायी जाये। वर्मी कम्पोस्ट पिट की व्यवस्था की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow