हरदोई न्यूज़: उत्कृट कार्य करने वाले युवक-युवतियों को पुरस्कृत किया जायेगाः-मनोज कुमार सिंह

Jul 9, 2024 - 15:57
53 Views
हरदोई न्यूज़: उत्कृट कार्य करने वाले युवक-युवतियों को पुरस्कृत किया जायेगाः-मनोज कुमार सिंह

हरदोई। प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों को निर्देश दिये है कि महानिदेशालय के निर्देशानुसार जनपद में 15 से 35 वर्ष के युवक-युवतियों द्वारा विगत 03 वर्षो (01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2024) में जो राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा तथा खेलकूद, वृक्षारोपाण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तादान,

नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय व वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा, स्वच्छता, एकीकरण, साक्षरता, आपदा, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति, साहित्य, मानव अधिकार को बढ़ावा, पर्यटन, पारम्परिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदाय सेवा आदि में उत्कृट कार्य किया है।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: वन स्टॉप सेंटर द्वारा किया गया लोगों को जागरूक।

उनके राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु सामाजिक आदि कार्यो की फोग्राफ्स एवं तीन प्रतियों में बुकलेट तैयार कराकर 31 अगस्त 2024 तक जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल कार्यालय में प्रस्ताव हेतु प्रस्तुत करें।

उन्होने बताया है कि स्वामी विवेकानन्द यूथ एवार्ड व्यक्तिगत श्रेणी में चयनित युवक-युवतियों को 01 पदक, प्रमाण पत्र, स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा और रू0-50 हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow