Hardoi: स्वर्गीय ठाकुर धर्म गज सिंह जी की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, विभिन्न दलों के नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि। 

पूर्व सांसद स्वर्गीय ठाकुर धर्म गज सिंह जी की 17 वी  पुण्यतिथि आशा सरोज आश्रम, सीतापुर रोड (GDC कॉलेज के निकट) पर श्रद्धा, सम्मान

Dec 26, 2025 - 18:54
 0  15
Hardoi: स्वर्गीय ठाकुर धर्म गज सिंह जी की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, विभिन्न दलों के नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि। 
स्वर्गीय ठाकुर धर्म गज सिंह जी की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, विभिन्न दलों के नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि। 

हरदोई: पूर्व सांसद स्वर्गीय ठाकुर धर्म गज सिंह जी की 17 वी  पुण्यतिथि आशा सरोज आश्रम, सीतापुर रोड (GDC कॉलेज के निकट) पर श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वर्गीय ठाकुर धर्म गज सिंह जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और जनसेवा को स्मरण करते हुए उन्हें जनमानस से जुड़ा हुआ सच्चा जननेता बताया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा— “बाबूजी का जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल रहा। उन्होंने हमेशा कमजोर और वंचित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाया।”

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मधुर मिश्रा ने कहा— “स्वर्गीय ठाकुर धर्म गज सिंह जी ने राजनीति में रहते हुए नैतिक मूल्यों को कभी नहीं छोड़ा। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा— “स्वर्गीय ठाकुर धर्म गज सिंह जी कांग्रेस की विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उनका पूरा जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के लिए समर्पित रहा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन भी अजय सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा— “बाबूजी की स्मृतियाँ और उनके आदर्श हम सभी को सच्ची जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।” श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से अपने विचार व्यक्त करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शराफत अली सपा नेता अनिल सिंह वीरू शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह भाजपा नेता अविनाश मिश्रा गौरव भदोरिया अशोक सिंह आजाद शशि भूषण शुक्ला शोले कांग्रेस नेत्री मंजू लता मित्र रमजान गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह मिथिलेश सिंह चौहान पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद रमज्ञान गुप्ता राहुल गुप्ता अमित बाजपेई सुनीता देवी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता देवी जिला महासचिव फोटो मियां आशुतोष गुप्ता साधू सिंह सोमवंशी पूर्व आयुष एफ एस अधिकारी बाबूजी के दामाद एक सिंह चौहान जी डॉक्टर पी के चौहान पूर्व प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू राकेश कुमार सिंह शाहिद तमाम नेताओं ने वह शहर के गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया। 

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्यबोध प्रकाश विनोद यादव शहर उपाध्यक्ष कुमार राजवंशी ममता पाल शिल्पी वर्मा वृंदावन बिहारी श्रीवास्तव अमित चंद्रा अभय कुशवाहा तुषार दीक्षित जमील अहमद गाजी हरिओम त्रिपाठी श्याम प्रकाश त्रिपाठी अखिलेश सिंह गम सिंह गोरिया मनोज गुप्ता वेद स्वास्थ्य भानु प्रताप सिंह सत्यम दीक्षित डॉक्टर सीपी सिंह रमन सिंह तोमर पी पी वर्मा विनीत वर्मा उमेंद्र वर्मा मुन्ना सिंह शक्ति प्रकाश शक्ति प्रकाश डॉ जयप्रकाश वर्मा अजीत विशाल राजेश कुमार सिंह अग्निकांत बाजपेई रूपलाल करी शशिकांत तिवारी शाहाबाद विनोद पाठक बरेली महेंद्र प्रताप सिंह तोमर सैनिक रामदास दीक्षित आरएलडी निकेश यादव अशोक दीक्षित एसपी सिंह एजाज बब्बन सर्वेश कुशवाहा इस्लाम गाजी वर्मा अनूप कुमार सिंह विनोद यादव क सिंह श्रीकांत मिश्रा मोहन बाजपेई श्याम किशोर मिश्रा कड़ी अनूप गुप्ता खुशीराम गुप्ता शाहिद तमाम गणमान्य व राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : हरपालपुर में समाजसेविका ने ग्रामीणों के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।