Hardoi: संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से हुआ हजारों का नुकसान, दो बकरियां सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक। 

थाना क्षेत्र के ग्राम पलियापुरवा मजरा उमरौली जैतपुर में अज्ञात परिस्थितियों में आग लगने से गांव निवासी रघुनाथ पुत्र

May 20, 2026 - 18:49
29 Views
Hardoi: संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से हुआ हजारों का नुकसान, दो बकरियां सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक। 

अरवल। थाना क्षेत्र के ग्राम पलियापुरवा मजरा उमरौली जैतपुर में अज्ञात परिस्थितियों में आग लगने से गांव निवासी रघुनाथ पुत्र चंदू की झोपड़ी में अज्ञात परिस्थितियों में शाम लगभग 4:00 बजे आग लग गई। घर में केवल रघुनाथ की पत्नी मायावती ही मौके पर मौजूद थी। आग की लपटे देखकर गांव वालों द्वारा विभिन्न माध्यमों से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा,अनाज, चारपाई, बिस्तर एवं झोपड़ी में बंधी दो बकरियां जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घटना के संबंध में फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को सूचना दी गई परंतु फायर ब्रिगेड पहुंचने तक आग बुझ चुकी थी। आग को बुझाने में मायावती पत्नी रघुनाथ गंभीर रूप से झुलस गई, जिन्हें गांव वालों द्वारा इलाज हेतु जिला अस्पताल हरदोई ले जाया गया। आपको बता दें कि रघुनाथ के दो पुत्र हैं जो कमाने के उद्देश्य से बाहर गए हुए हैं। दोनों पुत्रों का परिवार यही रहता है। घटना के संबंध में सूचना मिलने पर क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री करवा रहे लेखपाल रामलाल राना एवं प्रधान विष्णु नारायण द्वारा मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया गया तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया।

Also Read- Hardoi: नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने को डीएम ने की बैठक, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को दिए सख्त निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow