Hardoi: अवैध खनन की शिकायत पर परिवार से मारपीट, चार लोग के साथ मारपीट कर किया घायल, एसपी के आदेश पर 6 आरोपियों पर केस दर्ज। 

कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया गांव में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत करने पर एक परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट की

May 20, 2026 - 19:00
22 Views
Hardoi: अवैध खनन की शिकायत पर परिवार से मारपीट, चार लोग के साथ मारपीट कर किया घायल, एसपी के आदेश पर 6 आरोपियों पर केस दर्ज। 
अवैध खनन की शिकायत पर परिवार से मारपीट, चार लोग के साथ मारपीट कर किया घायल, एसपी के आदेश पर 6 आरोपियों पर केस दर्ज। 

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया गांव में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत करने पर एक परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने पहले मामला दर्ज नहीं किया, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अब छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।सेमरिया गांव निवासी जगबीर पुत्र कुबेर सिंह ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जगबीर ने बताया कि उन्होंने गांव के संदीप पुत्र बुद्धा सिंह को मिट्टी डालने के लिए 35,000 रुपये दिए थे। संदीप जेसीबी से खनन कर मिट्टी डालने का काम करता है। हालांकि, संदीप ने न तो मिट्टी डाली और न ही पैसे वापस किए।15 मई 2026 को जब जगबीर ने अपने पैसे वापस मांगे, तो संदीप ने इनकार कर दिया। इसके बाद जगबीर ने संदीप द्वारा जेसीबी से किए जा रहे अवैध खनन की सूचना खनन अधिकारी को दी।

इससे नाराज होकर संदीप ने अपने परिजनों बुद्धा, कुन्नू, वीरू, कल्लू और प्रियांशु के साथ मिलकर रात करीब 8 बजे जगबीर के घर पर हमला कर दिया। जगबीर और उनके परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्होंने तुरंत थाने में सूचना दी, लेकिन कोई सिपाही मौके पर नहीं पहुंचा।अगले दिन, 16 मई को सुबह करीब 7:30 बजे, जब जगबीर अपने घर से बंगले पर जा रहे थे, तो रास्ते में सभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से जगबीर और उन्हें बचाने आए अजीत, राजू तथा रनवीर को बेरहमी से पीटा, जिससे वे लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बुधवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। 

Also Read- Hardoi: गोद लिए गए विद्यालयों में 10 जून तक पूरे हों सभी विकास कार्य : डीएम अनुनय झा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow