Lucknow News: लखनऊ का पर्यटन भवन के उच्चीकरण हेतु 6.92 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृत। 

पर्यटन गतिविधियों का सक्रिय केंद्र बनेगा पर्यटन मुख्यालय, आंतरिक साज सज्जा एवं सुविधाएं होंगी हाईटेक- जयवीर सिंह

Jun 30, 2025 - 20:27
 0  42
Lucknow News: लखनऊ का पर्यटन भवन के उच्चीकरण हेतु 6.92 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृत। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन का उच्चीकरण किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए 06.92 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गयी है।  इस उच्चीकरण कार्य का उद्देश्य पर्यटन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है, जिससे विभागीय कार्यों को अधिक सुगमता से संपन्न किया जा सके। पुराने ढांचे को मजबूत और टिकाऊ बनाया जाएगा।

यह जानकारी उ0प्र0 के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत भवन की संरचना में सुधार, आंतरिक साज-सज्जा, डिजिटल डिस्प्ले सहित अन्य कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह भवन आगे भी पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना रहेगा। इसे एक ऐसा केंद्र बनाया जाएगा जहां पर्यटन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी और सुविधाएं मिल सकें।

मंत्री ने यह भी बताया कि पर्यटन भवन को बेहतर और उन्नत करने का उद्देश्य न केवल भवन की साज-सज्जा है, बल्कि इसे पर्यटन गतिविधियों के लिए एक सक्रिय और प्रभावी केंद्र के रूप में स्थापित करना भी है। उन्होंने भरोसा जताया कि उच्चीकरण से न केवल विभागीय कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि पर्यटकों का अनुभव भी बेहतर होगा। हाईटेक व्यवस्था से राज्य के पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। साथ ही, आगंतुकों को बेहतर गाइडेंस, जानकारी और आरामदायक माहौल भी मिलेगा।

Also Read- मऊ की मुस्कान बनेगी अब मऊ की पहचान- मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ के 24 विद्यालयों के 176 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं साइकिल वितरित कर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।