मऊ की मुस्कान बनेगी अब मऊ की पहचान- मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ के 24 विद्यालयों के 176 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं साइकिल वितरित कर सम्मानित किया। 

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को अपने गृह जनपद मऊ पहुंचकर वहां घोसी में मझवारा मोड स्थित परिषदीय जूनियर...

By INA News Desk
Jun 30, 2025 - 20:18
77 Views
मऊ की मुस्कान बनेगी अब मऊ की पहचान- मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ के 24 विद्यालयों के 176 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं साइकिल वितरित कर सम्मानित किया। 
Advertisement
Advertisement

मऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को अपने गृह जनपद मऊ पहुंचकर वहां घोसी में मझवारा मोड स्थित परिषदीय जूनियर हाई स्कूल परिसर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को साइकिल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर कार्यक्रम को संबोधित किया और मधुबन एवं घोसी तहसील के 24 विद्यालयों के 176 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और साइकिल वितरित की। इसमें 56 छात्र और 120 छात्राएं हैं, जिसमें हाई स्कूल के 103 और इंटरमीडिएट के 73 मेधावी छात्र है।

मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवती सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मऊ की पहचान अब मऊ की मुस्कान बनेगी। अब भय से नहीं,
माफिया से नहीं, गुंडों से नहीं, हथियारो से नहीं बल्कि मेधा से,
गुण से, हुनर से मऊ की पहचान होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में राजनीति में आने के बाद से ‘मऊ की मुस्कान’ उनका सपना रहा है। इस दिशा में मऊ में चौतरफा कार्य और सुधार करवाये जा रहे हैं। मऊ के विकास के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। इस भावना को और बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान करने की परंपरा की शुरुआत भी कराई। 

इसी कड़ी में हाई स्कूल/इंटरमीडिएट 2025 की परीक्षा में मऊ जिले के 176 मेधावी छात्र/छात्राओं की मेधा का सम्मान करने व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया और अवादा फाउंडेशन के सौजन्य से साइकिल वितरण किया गया। हाई स्कूल परीक्षा 2025 में जनपद स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 27 टॉपटेन विद्यार्थियों में शुभम सिंह प्रथम, सूरज मौर्य एवं नैंसी जायसवाल द्वितीय, आंसू चौहान, सुकृति यादव, सान्या राय तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के 76 मेधावी छात्र भी हैं। वही इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले टॉपटेन विद्यार्थियों में नीरज पासवान प्रथम, आंचल मौर्य द्वितीय, सुधीर तृतीय, रोली पाठक चौथा, गुंजन यादव पांचवा, गौरव प्रजापति छठवां स्थान प्राप्त किया तथा विभिन्न स्कूलों के 61 मेधावी छात्र, छात्राएं भी सम्मानित हुई।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि मऊ की पुरानी पहचान वापस लानी है और प्रदेश तथा देश को विकसित बनाना है। इन होनहार विद्यार्थियों का इस कार्य में बड़ा योगदान रहने वाला है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत अब अभाव वाला देश नहीं बल्कि प्रभाव वाला देश बन रहा है। ये विद्यार्थी उस बदलाव के सबसे बड़े वाहक बनेंगे।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने जा रहा। वर्ष 1947 तक भारत अमेरिका, चीन जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए एक समृद्ध और संप्रभु राष्ट्र बनेगा। अभी भी 11 वें पायदान से ऊपर उठकर दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमारे देश के नवयुवक गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी वैश्विक कंपनी बनाने में महारत हो, यही सपना है। पिछली सरकारों की नीतियों के कारण शिक्षा का स्तर गिरा, जिससे देश के होनहार नवयुवकों में निराशा हुई लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में फिर से उनके सपनों को पंख लग चुके हैं और वे अपने मुकाम को हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कड़ा संघर्ष ही एकमात्र मूलमंत्र है, संघर्षों से ही ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है। देश के समग्र विकास के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। गांव गरीब के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिले ग्रामीण अंचल के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही अवसर मिले।

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में हमारे देश के नागरिक शीर्ष पदों पर कार्य कर रहे हैं, इसमें चाहे गूगल के सीईओ या माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हो या फिर अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स हो। उन्होंने कहा कि देश के होनहार वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष से लेकर मंगल ग्रह तक की दूरी तय की ब्रह्मोस जैसी घातक मिसाइल बना रहे, जिसका पूरी दुनिया लोहा मान रही। 26 जून 1975 में आपातकाल के दौरान देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक शक्तियों को कमजोर किया गया लेकिन आज भारत फिर से लोकतांत्रिक और संवैधानिक रूप से मजबूत हो रहा। उन्होंने सभी मेधावी छात्रों को जीवन में उच्च स्तर पर पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करने की सलाह दी और कहा कि अपने गुरुजनों, माता-पिता और बुजुर्गों के आशीर्वाद से सभी अपने जीवन में उच्च स्तर पर पहुंचेंगे। उन्होंने सभी मेधावी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा मऊ रामाश्रय मौर्य, अध्यक्ष जिला पंचायत मनोज राय , अध्यक्ष नगर पंचायत घोसी मुन्ना गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मऊ अखिलेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मऊ प्रवीण गुप्ता व अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अध्यापकगण, छात्र छात्राएं व हजारों की संख्या में नगरवासी, अवादा फाउंडेशन के प्रतिनिधि सोम प्रकाश बंसल उपस्थित रहे।

Also Read- UP News: शक्तिपीठ देवीपाटन में प्राचीन विरासत के साथ आधुनिक तकनीक का दिखेगा समन्वय - जयवीर सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement