Hardoi: अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने हेतु 25 अक्टूबर तक चलाया जायेगा विशेष प्रर्वतन अभियान - जिलाधिकारी
जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अनुनय झा ने बताया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी रोकने के दृष्टिगत रखते हुए अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री तथा तस्करी
हरदोई: जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अनुनय झा ने बताया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी रोकने के दृष्टिगत रखते हुए अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री तथा तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्य किया जाना आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने हेतु 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक विशेष प्रर्वतन अभियान चलाये जाने हेतु आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों का गठन किया जाता है।
उन्होने बताया है कि इस सम्बन्ध में आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है जिसमें टीम 01 में प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी सदर, आबकारी निरीक्षक सदर एवं समस्त स्टाफ तथा पुलिस की ओर से क्षेत्राधिकारी सदर सदस्य होगे। इसी प्रकार टीम 02 में उप जिलाधिकारी शाहाबाद, आबकारी निरीक्षक शाहाबाद एवं समस्त स्टाफ तथा क्षेत्राधिकारी शाहाबाद। टीम 03 में उप जिलाधिकारी सण्डीला, आबकारी निरीक्षक सण्डीला एवं समस्त स्टाफ तथा क्षेत्राधिकारी सण्डीला। टीम 04 में उप जिलाधिकारी बिलग्राम, आबकारी निरीक्षक बिलग्राम एवं समस्त स्टाफ तथा क्षेत्राधिकारी बिलग्राम तथा टीम 05 में उप जिलाधिकारी सवायजपुर, आबकारी निरीक्षक सवायजपुर एवं समस्त स्टाफ व क्षेत्राधिकारी सवायजपुर टीम के सदस्य होगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त टीम अवैध मदिरा के कार्य मे संलिप्त माफियाओं/तस्करों की जो सूची तैयार उपलब्ध कराई गई है, उनके विरूद्व आवश्यकतानुसार गैगस्टर/गुण्डा एक्ट की कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। संदिग्ध वाहनों की सघनता एवं सूक्षमता से चेकिंग कराई जाये। प्रदेश स्तर पर संचालित टोल फ्री नम्बर 14405 तथा व्हाट्सप नम्बर 9454466019 का प्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि आम जनता बिना किसी भय के इन नम्बरों पर अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री की सूचना दी जा सके।
जिन आबकारी दुकानों पर उक्त नम्बरों को अंकित नही कराया गया है, तत्काल उन दुकानों पर उक्त नम्बरों का अंकन सुनिश्चित किया जाये। दुकानों पर लगे हुये सीसीटीवी कैमरों के सुचारू रूप से निरन्तर क्रियाशील रहते हुये रियल टाइम मानिटरिगं की उपलब्धता सुनिश्चित की जायें। किसी भी दशा में अवैध मदिरा की तस्करी न होने पाये। उन्होेंने कहा कि उक्त टीमें प्रत्येक दिवस दबिश करेगी। प्रभावी कार्य हेतु उपरोक्त गठित टीमें सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, राज्य कर अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबन्धन परिवहन निगम अधिकारी से भी समन्वय स्थापित करते हुए प्रवर्तन कार्य मे यथावश्यक सहयोग प्राप्त करेंगे। सभी टीमें पूर्ण मनोयोग से सम्बन्धित थाने के पुलिस बल का सहयोग लेते हुए विशेष प्रर्वतन कार्य करना सुनिश्चित करें।
Also Read- Hardoi: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने हरदोई में राजकीय धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ।
What's Your Reaction?











