Hardoi: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने हरदोई में राजकीय धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ। 

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने आज हरदोई की गल्ला मंडी में खाद्य विभाग विपणन शाखा (RFC) द्वारा स्थापित राजकीय धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर

Oct 9, 2025 - 18:20
53 Views
Hardoi: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने हरदोई में राजकीय धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ। 
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने हरदोई में राजकीय धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ। 
हरदोई: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने आज हरदोई की गल्ला मंडी में खाद्य विभाग विपणन शाखा (RFC) द्वारा स्थापित राजकीय धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अन्नदाता किसानों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपनी उपज इन केंद्रों के माध्यम से बेचने के लिए प्रोत्साहित किया।प्रेमावती ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि इस धान क्रय केंद्र के शुरू होने से किसानों को न केवल उनकी फसल का सही दाम मिलेगा, बल्कि उन्हें मध्यस्थों पर निर्भर होने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।कार्यक्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका, मंडी सचिव ज्योति चौधरी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेश यादव सहित कई किसान और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow