Hardoi: आदर्श ग्राम पंचायत बांसा को मिला 'उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान',उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित। 

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित गांधी भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में आदर्श ग्राम पंचायत बांसा को

Jan 24, 2026 - 17:53
31 Views
Hardoi: आदर्श ग्राम पंचायत बांसा को मिला 'उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान',उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित। 
आदर्श ग्राम पंचायत बांसा को मिला 'उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान',उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित गांधी भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में आदर्श ग्राम पंचायत बांसा को “उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ग्राम पंचायत द्वारा किए गए उत्कृष्ट विकास कार्यों एवं प्रदेश स्तर पर उच्चतम अंक प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के युवा एवं ऊर्जावान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी (IAS) सान्या छाबड़ा एवं अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने प्रदेश में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला मनरेगा अधिकारी रवि प्रकाश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनपद में शिक्षा, पंचायत राज, स्वास्थ्य एवं विकास से जुड़े उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई तथा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Also Read- Hardoi: हवाई हमले से बचाव हेतु हरदोई में भव्य ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, विभिन्न विभागों ने दिखाई तैयारियां।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow