Hardoi: हवाई हमले से बचाव हेतु हरदोई में भव्य ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, विभिन्न विभागों ने दिखाई तैयारियां। 

उत्तर प्रदेश दिवस नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर मीरा टॉकीज कैनल रोड हरदोई के परिसर में आज दिनांक 23 जनवरी 2026

Jan 23, 2026 - 20:21
67 Views
Hardoi: हवाई हमले से बचाव हेतु हरदोई में भव्य ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, विभिन्न विभागों ने दिखाई तैयारियां। 
हवाई हमले से बचाव हेतु हरदोई में भव्य ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, विभिन्न विभागों ने दिखाई तैयारियां। 

Hardoi: उत्तर प्रदेश दिवस नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर मीरा टॉकीज कैनल रोड हरदोई के परिसर में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को शाम 6:00 बजे जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में इन्सिडेंट कमांडर डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव की अगुवाई में हवाई हमले से बचाव हेतु आम जनमानस में चेतना जागृत करने के लिए नागरिक सुरक्षा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अग्निशमन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य होमगार्ड पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा समान्वित रूप से एक ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। 

जिसमें हवाई हमले से बचाव की विभिन्न विधियां घायलों की प्राथमिक चिकित्सा गंभीर घायलों की पहचान कर अस्पताल पहुंचाना हाई राइज क्षतिग्रस्त भवनों में फसें व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालना,आग बुझाने आदि का प्रदर्शन कर जन जागरूकता फैलाई गई।

Also Read- Hardoi: भूमि विकास बैंकों में भाजपा उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow