सम्भल में मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा: MDM जांच में रिकॉर्ड गड़बड़ी उजागर, खाने की गुणवत्ता सही।

सम्भल में मदरसों की व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। शासन के निर्देश पर गठित टीम ने मदरसा हमीदिया अशरफियां और मदरसा

Apr 2, 2026 - 12:48
93 Views
सम्भल में मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा: MDM जांच में रिकॉर्ड गड़बड़ी उजागर, खाने की गुणवत्ता सही।
सम्भल में मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा: MDM जांच में रिकॉर्ड गड़बड़ी उजागर, खाने की गुणवत्ता सही।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में मदरसों की व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। शासन के निर्देश पर गठित टीम ने मदरसा हमीदिया अशरफियां और मदरसा सिराज उल उलूम में औचक निरीक्षण कर मिड-डे मील (MDM) योजना की जांच की। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

जांच के दौरान अधिकारियों ने न केवल अभिलेखों की पड़ताल की, बल्कि खुद भोजन चखकर गुणवत्ता का भी आकलन किया। रोटी और दाल की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बच्चों को मिलने वाले भोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं है। हालांकि, रिकॉर्ड की जांच में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। मिड-डे मील रजिस्टर और छात्रों की उपस्थिति रजिस्टर में अंतर पाया गया, जिससे अनियमितताओं की आशंका बढ़ गई है। अधिकारियों ने दोनों मदरसों के रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जनपद में ऐसे तीन मदरसे हैं जिन्हें शासन से अनुदान मिलता है। इनमें से दो की जांच पूरी कर ली गई है, जबकि एक मदरसे का निरीक्षण अभी बाकी है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी साबित होती है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संदेश साफ है—भोजन ठीक, लेकिन कागजों में गड़बड़ पर अब कार्रवाई तय!

Also Read- Sitapur : महोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow