Gorakhpur News: महाकुंभ के बाद होली ने दिया सनातन विरोधियों को जवाब- मुख्यमंत्री

भगवान नृसिंह की पारंपरिक रंगभरी शोभायात्रा में शामिल होकर होली खेलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराह्न काल से....

By INA News Desk
Mar 15, 2025 - 09:33
72 Views
Gorakhpur News: महाकुंभ के बाद होली ने दिया सनातन विरोधियों को जवाब- मुख्यमंत्री
Advertisement
Advertisement

गोरखपुर। होली के शुभ अवसर पर होलिकादहन के भस्म के तिलक से शुरुआत करने और फिर घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की पारंपरिक रंगभरी शोभायात्रा में शामिल होकर होली खेलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराह्न काल से शाम तक गोरखनाथ मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम में उमड़े लोगों पर फूलों की बौछार की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि महाकुंभ के बाद अब होली ने सनातन धर्म के विरोधियों को जवाब दे दिया है। पूरे प्रदेश में शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का आयोजन संपन्न हुआ है। 

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग सनातन धर्म की परंपराओं पर और सनातन धर्म पर प्रश्न उठाते थे, उन लोगों को जवाब है होली। जो लोग सनातन को बदनाम करते हैं और हमेशा दुष्प्रचार करते हैं कि सनातन धर्म जाति के नाम पर, मत और संप्रदाय के नाम पर, क्षेत्र और भाषा के नाम पर, अगड़ी-पिछड़ी के नाम पर, छुआछूत और अस्पृश्यता के नाम पर बंटा है, इन दुष्प्रचारों का जवाब महाकुंभ के बाद आज होली ने भी दे दिया है। होली पर एक साथ हर भारतवासी, हर सनातन धर्मावलंबी गले मिल रहा था, रंग और गुलाल लगा रहा था, उत्साह-उमंग के साथ भारत की सनातन परंपरा को मजबूती प्रदान कर रहा था। यही तो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। महाकुंभ के बाद होली के पर्व ने अपनी परंपरा और संस्कृति के प्रति श्रद्धा श्रद्धा व आस्था का भाव प्रदर्शित कर यही संदेश दिया है सनातन लोगों के बीच कोई बटवारा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंटवारा तो सनातन धर्म को बदनाम करने वालों की बुद्धि में है, ऐसे लोगों की बुद्धि दूषित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने लंबे समय तक गुलामी झेली है। आक्रांताओं ने होली, दीपावली जैसे पर्व-त्योहार और महाकुंभ जैसे आयोजनों को बाधित करने का प्रयास किया लेकिन सनातनियों की अधिक आस्था के चलते वे कभी सफल नहीं हो पाए। 

महाकुंभ दुनिया के लिए कौतुक लेकिन सनातन धर्मावलंबियों के लिए जीवन पद्धति का हिस्सा

सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म को जीवन पद्धति कहा जाता है। इसमें अगर कभी कोई विकृति किन्हीं कारणों से आ गई हो तो उसके परिमार्जन का मार्ग हमारे पर्व-त्योहार स्वयं ही आगे बढ़ा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया देख रही थी जब 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच, 45 दिनों के प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का पावन त्रिवेणी में डुबकी लगाना दुनिया के लिए कौतुक और आश्चर्य का विषय था। दुनिया के लिए यह चमत्कार सारिका था लेकिन सनातन धर्मावलंबियों के लिए वह सामान्य जीवन पद्धति का हिस्सा था। क्योंकि कुंभ की परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है। यह भारत की ज्ञान की परंपरा और ऋषि परंपरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान करने आए ही इसके साथ ही दुनिया में ऐसा कोई सनातन धर्मावलंबी लंबी नहीं होगा जिसके घर महाकुंभ का गंगाजल न पहुंचा हो। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस की यात्रा पर गए थे और मॉरीशस के राष्ट्राध्यक्ष को उन्होंने गंगाजल भेंट किया।

Also Read-  Gorakhpur News: पर्व, त्योहारों में एकता व सद्भावना का संदेश सनातन धर्म की सबसे बड़ी ताकत- मुख्यमंत्री

  • हजारों वर्षों की विरासत को संभाल कर रखना होगा

मुख्यमंत्री ने खुद द्वारा प्रदेश में होली के आयोजन की जानकारी लेने का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में लोग आनंद के साथ होली का आनंद लेते रहे। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों की विरासत में मिली पर्व और त्योहारों की परंपरा को हमें संभाल कर रखना होगा। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्व और त्योहारों को किसी रूढ़िवाद का या किसी दुष्प्रवृत्ति का शिकार नहीं बनने दें। जब तक ऋषि परंपरा की इस विरासत को इसी आस्था और श्रद्धा भाव के साथ आगे बढ़ाएंगे, तब तक दुनिया की कोई ताकत हमारा बाल बांका नहीं कर सकती। 

होली मिलन कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए जगद्गुरु स्वामी संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा सहित कई साधु-संतों,  जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही। होली मिलन कार्यक्रम में आए लोगों ने विभिन्न प्रकार के पकवानों का भी रसास्वादन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement