Saharanpur: कोतवाली देहात पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का वांछित आरोपी अलीशान घायल, तमंचा व बाइक बरामद।

थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गौकशी के मामले में वांछित आरोपी अलीशान उर्फ चुत्तड़ को गिरफ्तार

Jul 31, 2026 - 11:27
35 Views
Saharanpur: कोतवाली देहात पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का वांछित आरोपी अलीशान घायल, तमंचा व बाइक बरामद।
कोतवाली देहात पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का वांछित आरोपी अलीशान घायल, तमंचा व बाइक बरामद।

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गौकशी के मामले में वांछित आरोपी अलीशान उर्फ चुत्तड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम मुबारकपुर रेलवे अंडरपास के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन कच्चे रास्ते पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद वह ईख के खेत में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलीशान उर्फ चुत्तड़ पुत्र कुर्बान, निवासी शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गौकशी के दो मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ गौकशी, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस अधिनियम सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read- Sonam Wangchuk Hunger Strike: अनशन तोड़ने पर घिरे सोनम वांगचुक, सीक्रेट डील और सरेंडर के आरोपों पर एक्टिविस्ट ने दी सफाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow