Sambhal Crime News: सम्भल के असमोली में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग करने वाला आरोपी घायल

सम्भल जिले में चोरी, नकबजनी और लूट की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए चल रही पुलिस की चेकिंग के दौरान असमोली थाना

By INA News Desk
Sep 18, 2026 - 12:12
24 Views
Sambhal Crime News: सम्भल के असमोली में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग करने वाला आरोपी घायल
विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले में चोरी, नकबजनी और लूट की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए चल रही पुलिस की चेकिंग के दौरान असमोली थाना क्षेत्र में देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध युवक को रोकने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि थाना प्रभारी असमोली अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान तनवीर उर्फ सनी उर्फ शैम्पू पुत्र अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। एसपी के अनुसार आरोपी पहले बरेली में रहता था और वर्तमान में मुरादाबाद के भोजपुर रोड पर ठिकाना बनाकर रह रहा था। पुलिस ने उसे छैमार गैंग से संबंधित बताया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वर्ष 2015 में बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में जेल जा चुका है। सम्भल में एक फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना में भी उसका नाम सामने आया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी के कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, देसी तमंचा, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस घायल आरोपी से पूछताछ कर रही है। सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Gujarat Crime News: न शव मिला, न 40 गवाह टिके; फिर भी लिव-इन पार्टनर की हत्या में पुलिस इंस्पेक्टर को कैसे हुई सजा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow