Sambhal News: सम्भल में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च कर दिया सख्त संदेश; भड़काऊ पोस्ट पर होगी कार्रवाई

त्योहारों के सीजन को देखते हुए सम्भल पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गणेश पूजा समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण

By INA News Desk
Sep 18, 2026 - 12:06
19 Views
Sambhal News: सम्भल में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च कर दिया सख्त संदेश; भड़काऊ पोस्ट पर होगी कार्रवाई

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए सम्भल पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गणेश पूजा समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और भारी फोर्स के साथ सम्भल कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान महत्वपूर्ण हॉटस्पॉट और संवेदनशील पॉइंट्स का निरीक्षण कर एरिया डोमिनेशन किया गया।

एसपी ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत भी की गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गणेश पूजा के पंडालों और जहां बड़े आयोजन हो रहे हैं, उन्हें सेक्टर और जोन में बांटकर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था में पीएसी और आरएएफ को भी तैनात किया गया है। पुलिस का फोकस सिर्फ सड़कों पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी है। एसपी ने बताया कि भ्रामक, विद्वेषकारी और भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखने के लिए जनपद में एक डेडिकेटेड टीम लगातार निगरानी कर रही है। अफवाह फैलाने या सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। एसपी के मुताबिक, ऐसे मामलों में पहले भी एफआईआर दर्ज कराई गई हैं और आगे भी जरूरत के मुताबिक कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सभी आयोजनों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है।

Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow