Political News: जनसभा में बोले अमित शाह, सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को कई बार किया लॉन्च लेकिन हर बार हुए फेल। 

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार राजनीतिक पार्टी के नेताओं के द्वारा जुबानी जंग तेज होती हुई दिखाई दे रही है। वहीं हर हाल में भारतीय......

Nov 16, 2024 - 12:10
51 Views
Political News: जनसभा में बोले अमित शाह, सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को कई बार किया लॉन्च लेकिन हर बार हुए फेल। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए देश की गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनसभा में आए लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधने का काम किया तो वही अपनी पार्टी की खूबियों के बारे में जनता को जानकारी दी।

  • 20 बार सोनिया गांधी ने राहुल के किया लॉन्च

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार राजनीतिक पार्टी के नेताओं के द्वारा जुबानी जंग तेज होती हुई दिखाई दे रही है। वहीं हर हाल में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से प्रदेश में अपनी सरकार बनना चाहती है तो वही कांग्रेस भी गठबंधन के साथ अपनी सरकार बनाने की तैयारी में लगी है। इन सब के बीच भारतीय जनता पार्टी की तरफ से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ हिंगोली इलाके में देखने को मिला जहां पर गृहमंत्री अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। यहां उनके निशाने पर कांग्रेस पार्टी थी। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को 20 बार लॉन्च करने की कोशिश की लेकिन हर बार वह फेल होते हुए दिखाई दिए। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में उनका राहुल विमान 21वीं वार फेल होता हुआ दिखाई देगा।

  • अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को दी सलाह

गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा में कहा कि राहुल गांधी हमेशा से सावरकर के खिलाफ बोलते रहे हैं। राहुल हमेशा से बालासाहेब के खिलाफ बोलते रहे हैं और शिवसेना यूवीटी उसी कांग्रेस के साथ में आज खड़ी है। मैं उद्धव ठाकरे से कहता हूं कि अगर आप में हिम्मत है तो आप राहुल गांधी से सावरकर और बालासाहेब के बारे में दो अच्छे शब्द बोलने के लिए कह कर दिखाइए। वही आगे उन्होंने कहा कि राहुल बाबा अनुच्छेद 370 को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी नहीं कर सकता है जो 370 को वापस ले सके।

Also Read- Lucknow News: सीएम योगी ने कृषि एवं प्रौद्योगिकी के महाकुंभ ‘कृषि भारत 2024’ का उद्घाटन करते हुए कही यह बात।

  • सरकार वक्फ बोर्ड को लेगी वापस

अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस 70 साल से हमेशा से अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर विरोध करती रही है। उसी की वजह से अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पा रहा था। लेकिन जैसे ही हमारी सरकार सत्ता में आई वैसे ही हमने राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिया। आगे उन्होंने वक्फ बोर्ड को लेकर लेकर कहा कर्नाटक में वक्फ बोर्ड ने गांवों, मंदिरों, किसानों की जमीनों और लोगों के घरों को वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया। हम वक्फ कानून में संशोधन के लिए विधेयक लाए हैं, लेकिन शरद पवार एंड कंपनी इस विधेयक का विरोध कर रही है। आप कितनी भी ताकत लगा लीजिए लेकिन वक्फ बोर्ड को मोदी सरकार बदलने का हर हाल में काम करेगी। वहीं उन्होंने जनता से अपील की है कि वह बीजेपी और गठबंधन से जुड़े उम्मीदवारों को अपना कीमती वोट दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow