Ballia News: पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की अराजक तत्वों ने तोड़ी मूर्ति, मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर इकट्ठा हुए सपा नेता व कार्यकर्ता।
घटना को लेकर आक्रोशित सपाईयों नें जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौपा ज्ञापन। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौपनें के बाद फेफना ...
Report- S.Asif Hussain zaidi.
बलिया। घटना को लेकर आक्रोशित सपाईयों नें जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौपा ज्ञापन। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौपनें के बाद फेफना विधायक व सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव नें चेतावनी भरे लहजे में में कहा कि अगर 3 दिन के अंदर प्रशासन व पुलिस प्रशासन दोषियों को ढूंढ कर सजा़ नहीं देती, तो सपा कार्यकर्ता करेगें आंदोलन।
बता दें कि पूर्वांचल के लोक प्रिय पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल कि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर चिट स्थिति पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री अंचल की मूर्ति लगी थी, जिसे कुछ अराजक तत्व ने बिती रात तोड़ दिया,जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा। जिसे शौच करनें गए ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी।
इस घटना से आहत स्व. शारदानंद अंचल के बेटे व बैरिया विधान सभा क्षेत्र से सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि मेरे पिता जी की मूर्ति को कुछ उपद्रवी तत्वों ने खंडित कर दिया है ।जिसकी शिकायत हम लोगों ने जिला अधिकारी से मिलकर और थाने में तहरीर देकर कर दी है। तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करके उसने खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। नहीं तो इसे लेकर सपा द्वारा बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
श्रीअंचल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही से ऐसी घटना हुई है। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष ने क्या कहा आईये सुनते हैं-
#Ballia पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की अराजक तत्वों ने तोड़ी मूर्ति।
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) December 26, 2024
मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर इकट्ठा हुए सपा नेता व कार्यकर्ता
घटना को लेकर आक्रोशित सपाईयों नें जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौपा ज्ञापन.
जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौपनें के @balliapolice pic.twitter.com/AHsqV2zo63
संग्राम सिंह यादव सपा जिला अध्यक्ष
साधारण आंचल विधायक सपा
What's Your Reaction?