Uttarakhand News: डीएवी बाज़पुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन। 

नन्हें बालकलाकारों ने स्वागत गीत,नृत्य गीत,पंजाबी लोकगीत भांगड़ा,कुमाऊनी लोकनृत्य तथा योग कला के द्वारा सामारोह के शुभारंभ की भव्यता बढ़ाई। प्रतियोगिता ....

Nov 23, 2024 - 19:14
48 Views
Uttarakhand News: डीएवी बाज़पुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: डीएवी पब्लिक स्कूल बाज़पुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य पंकज कुमार व मुख्य अतिथि, अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह का तिलक लगाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।समारोह में आकर चार चांद लगा दिए।विद्यालय के चारों सदनों,अशोका, हंसराज, दयानंद,एवं विवेकानंद के बच्चों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।

नन्हें बालकलाकारों ने स्वागत गीत,नृत्य गीत,पंजाबी लोकगीत भांगड़ा,कुमाऊनी लोकनृत्य तथा योग कला के द्वारा सामारोह के शुभारंभ की भव्यता बढ़ाई। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से दौड़,खो-खो,कबड्ड़ी,स्पून रेस, बनाना रेस, फ्रोग रेस, चियर रेस,बैंक रेस, लेमन स्पून रेस, 100 मीटर 200 मीटर एवं 400 मीटर रेस,खेलों का आयोजन किया गया ।चारों सदनों में अशोका हाउस ने प्रथम स्थान, हंसराज हाउस, द्वितीय स्थान, विवेकानंद ने तृतीय स्थान तथा दयानंद ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में खेल समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने संबोधित करते हुए बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया।

Also Read- Uttarakhand News: राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का किया नाम रोशन।

उन्होंने कहा, खेलों से शारीरिक, मानसिक एवं भौतिक विकास होता है। एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास हो इसके लिए खेल हमारे जीवन के एक अभिन्न अंग है।इस अवसर पर धर्मेंद्र शर्मा, खेल शिक्षक गौरव शर्मा,श्री निवास जोशी,शिवांगी चोपड़ा,सागर भट्ट,प्रदीप नड्डा,हेमा पाण्डेय,मीरा बनौला,संजीव,मोहन,विरेंद्र सिंह ,कुलदीप आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow