Hardoi: मुख्यमंत्री माटीकला योजनान्तर्गत 30 मई तक करे आवेदनः-सुष्मिता सिंह

जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है, कि मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनान्तर्गत जनपद में

Apr 16, 2026 - 18:01
31 Views
Hardoi: मुख्यमंत्री माटीकला योजनान्तर्गत 30 मई तक करे आवेदनः-सुष्मिता सिंह
मुख्यमंत्री माटीकला योजनान्तर्गत 30 मई तक करे आवेदनः-सुष्मिता सिंह

हरदोई: जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है, कि मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनान्तर्गत जनपद में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगरों एवं शिल्पकारों के आर्थिक विकास को दृष्टिगत रखते हुये वित्तीय वर्ष 2026-27 में बैंक वित्त पोषण हेतु इकाई संख्या-04 धनराशि 14.40 लाख का लक्ष्य जनपद को प्राप्त हुआ है। माटीकला से सम्बन्धित व्यवसायिक गतिविधिया यथा खिलौना निर्माण, घरेलू उपयोग के उत्पाद, प्रेशर कूकर, घड़ा सुराही जग, कुल्हड़ गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप-प्लेट्स, डोंगे इत्यादि बनाकर उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षित अभ्यार्थियों को रूपया-10.00 लाख तक के प्रोजेक्ट पर बैंक से ऋण स्वीकृत कराये जाने की व्यवस्था है प्रोजेक्ट लागत का 5 प्रतिशत अंशदान उद्यमी द्वारा स्वयं वहन किया जायेगा तथा 95 प्रतिशत बैंक ऋण अनुमन्य होगा जो नियमानुसार 5 वर्ष के लिये देय होगा परियोजना लागत की पूँजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिनमनी के रूप में शासन द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी।

इस योजनान्तर्गत इकाई स्थापना हेतु इच्छुक व्यक्तियों से 30 मई 2026 तक upmatikalaboard.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, आधार कार्ड, पैनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, अनापत्ति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की प्रति एवं बैंक पासबुक आदि अभिलेख कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय के सम्पर्क सूत्र 05852-222551 एवं 7408410807 से किसी भी कार्यालय दिवस में सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Also Read- Lucknow: पश्चिम यूपी के लिए गेमचेंजर होगा दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow