नेटवर्क की समस्या से जूझ रहा अरवल थाना, ऑनलाइन कार्य करने में हो रही भीषण परेशानी। 

Hardoi News: जहां एक ओर मुख्यमंत्री सहित जिले के तेज तर्रार कप्तान स्मार्ट पुलिसिंग को लेकर जोर दे रहे हैं वहीं सोशल मीडिया के जमाने में थाना अरवल...

Jul 14, 2025 - 15:54
45 Views
नेटवर्क की समस्या से जूझ रहा अरवल थाना, ऑनलाइन कार्य करने में हो रही भीषण परेशानी। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
अरवल/हरदोई। जहां एक ओर मुख्यमंत्री सहित जिले के तेज तर्रार कप्तान स्मार्ट पुलिसिंग को लेकर जोर दे रहे हैं वहीं सोशल मीडिया के जमाने में थाना अरवल को नेटवर्क ना आने की भीषण समस्या से जूझना पड़ रहा है। नेटवर्क ना आने से जहां फरियादियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वही पुलिस भी समस्याओं के निदान करने में परेशानियों से जूझ रही है। 

थाना अरवल में ना ही एयरटेल कंपनी के नेटवर्क अच्छे आते हैं और ना ही जिओ के, जो देश की जानी-मानी सेल्यूलर कंपनियों है। कंपनियों द्वारा नेटवर्क की समस्या को लेकर जगह-जगह टावर लगाए जा रहे हैं परंतु इस ओर किसी भी कंपनी का ध्यान नहीं जाता है। नेटवर्क काम आने से समस्याओं के प्रभावी निदान को लेकर जहां सवाल खड़े होते हैं वहीं फोन ना मिल पाने के कारण पुलिस भी उचित समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाती है। हालांकि थाने के प्रभारी निरीक्षक मोहनलाल द्वारा समस्याओं के तुरंत निदान एवं समाधान को लेकर जोर दिया जाता है परंतु स्लो नेटवर्क के कारण यह कार्य काफी प्रभावित होता है।

Also Read- हत्या के मामले में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा एवं कारतूस बरामद ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow