हत्या के मामले में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा एवं कारतूस बरामद ।

Hardoi Crime News: बीते दिनो चाचा द्वारा भतीजे की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया था जिसमें पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया ,...

By INA News Desk
Jul 14, 2025 - 15:48
53 Views
हत्या के मामले में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा एवं कारतूस बरामद ।
हत्या के मामले में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा एवं कारतूस बरामद ।

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

सांडी/ हरदोई। बीते दिनो चाचा द्वारा भतीजे की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया था जिसमें पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, आज इसी मामले में पुलिस को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। आपको बता दें कि बीती 11 जुलाई को वीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय कोमल प्रसाद निवासी ग्राम लाहौरीपुरवा थाना सांडी द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया गया कि उनके परिवार के शिशुपाल पुत्र झब्बू एवं पंकज पुत्र शिशुपाल तथा दो अन्य व्यक्तियों द्वारा वीरेंद्र के भाई नारेंद्र पुत्र स्वर्गीय कोमलप्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया गया है, जिनका इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया परंतु चिकित्सकों द्वारा उसके भाई को मृत घोषित कर दिया गया। 

पुलिस द्वारा घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अपनी टीम को निर्देशित किया गया, जिसमें अभियुक्त शिशुपाल को पुलिस द्वारा उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा आज रविवार को दूसरे आरोपी पंकज पुत्र शिशुपाल को एक तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और शेष आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव सहित उप निरीक्षक रिंकू, कांस्टेबल अनिल तथा कांस्टेबल कुंदन सिंह शामिल रहे।

Also Read- पियूशिखा का जज्बा: मत्स्य पालन से लिखी आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक कहानी- 20 लाख मत्स्य बीजों की बिक्री करके प्रतिवर्ष कमा रहीं 25-30 लाख रुपये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement