Ayodhya : CM योगी का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, कार्बन अवशोषण और कार्बन क्रेडिट से व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को आर्थिक समृद्धि से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल की है। उन्होंने कार्बन अवशोषण को बढ़ावा देने और कार्बन क्रेडिट व्यापा

Jul 10, 2025 - 00:04
82 Views
Ayodhya : CM योगी का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, कार्बन अवशोषण और कार्बन क्रेडिट से व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
CM योगी आदित्यनाथ

सार-

  • पर्यावरण संरक्षण से जोड़ी जाएगी ग्रामीण समृद्धि, UP बनेगा कार्बन क्रेडिट व्यापार का मॉडल राज्य
  • CM योगी ने दिया "हरित अर्थव्यवस्था" का विजन, अमृत सरोवर, वनों और नदियों से होगा कार्बन अवशोषण

Ayodhya : CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को आर्थिक समृद्धि से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल की है। उन्होंने कार्बन अवशोषण को बढ़ावा देने और कार्बन क्रेडिट व्यापार को संस्थागत रूप देने की योजना पर अमल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। CM ने बुधवार को “वन महोत्सव” के अवसर पर अयोध्या के त्रिवेणी वन क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि अब राज्य के हरित प्रयासों को वैश्विक कार्बन बाजार से जोड़ा जाएगा, ताकि ग्राम पंचायतें, वन विभाग और किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

CM योगी ने कहा “हम सिर्फ पेड़ नहीं लगा रहे, हम भविष्य को सहेज रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश अपने पर्यावरणीय प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों से मान्यता और आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त करेगा। कार्बन क्रेडिट व्यापार में UP एक मॉडल राज्य बनेगा‌।

CM ने कहा कि अमृत सरोवरों, वनों, जलाशयों और पुनर्जीवित की जा रही पौराणिक नदियों के जरिए प्रदेश में लाखों टन कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण संभव है। इस कार्य को वैज्ञानिक तरीके से मान्यता दिलाकर कार्बन क्रेडिट के माध्यम से राजस्व अर्जन की योजना बनाई जा रही है।

  • क्या है योजना?

हर पंचायत को पौधरोपण, जल स्रोत संरक्षण, जैविक खेती आदि के आधार पर कार्बन क्रेडिट के लिए पंजीकरण कराया जाएगा। सरकार विशेषज्ञ संस्थाओं के साथ मिलकर प्रमाणन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएगी। कार्बन क्रेडिट बिक्री से प्राप्त आय का एक बड़ा हिस्सा स्थानीय समुदायों को मिलेगा।

  • अयोध्या बन सकती है आदर्श मॉडल

राम नगरी अयोध्या, जहाँ CM ने त्रिवेणी वाटिका, सरयू किनारे पौधरोपण और अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया, अब राज्य की "हरित अर्थव्यवस्था" का रोल मॉडल बनेगी। यहाँ चल रहे पर्यावरणीय प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय कार्बन क्रेडिट बाजार से जोड़ने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

CM योगी आदित्यनाथ की यह पहल न केवल उत्तर प्रदेश के पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में अहम है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा देगी। कार्बन अवशोषण और क्रेडिट व्यापार अब राज्य के लिए पर्यावरणीय समृद्धि का नया सूत्र बन सकता है।

  • इन लाभार्थियों को CM ने प्रदान किया प्रमाणपत्र, चेक एवं फालदार पौधे

वैदिक वन के लिए अनीता यादव और शीला देवी, तिलोदकी गंगा नदी के पुनरुद्धार के लिए शैलजा पांडे, शांति देवी एवं राकेश कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग स्कीम के तहत ममता पाल शिवकुमार और रतन सिंह को डमी चेक प्रदान किया। आराध्या वर्मा परणिका और तेजस्वी वर्मा को फलदार पौधे सौंपे गए।

  • कार्बन अवशोषण व क्रेडिट व्यापार के तहत ये किसान हुए सम्मानित

1-रामपुर की ममता हुईं सम्मानित
रामपुर से आई महिला किसान ममता पाल ने अपने खेतों में 3600  पौधे लगाए हैं। उन्हें यहां कार्यक्रम के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने 10 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि मैं CM जी को उनके अभियान के लिए बहुत बहुत बधाई देती हूं। उनका यह अभियान भविष्य में बड़ी चुनौतियों से पार लगाएगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगी सरकार अभूतपूर्व कार्य कर रही है।

2-सहारनपुर के रमन ने लगाए 2800 पौधे
सहारनपुर से आये रमन सिंह ने CM के अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमने अपने गांव में 2800 पौधे लगाए हैं। इन्हें भी CM योगी आदित्यनाथ ने 10 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। रमन ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के पौधरोपण करना बेहद आवश्यक है। मैं CM के अभियान की सराहना करता हूं। उनका यह अभियान प्रदेश वासियों के कल्याण में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

3-शिव कुमार ने बताया पर्यावरण का महत्व
मेरठ के पास सदना स्थित मानपुरी गांव के किसान शिव कुमार भी CM एक पेड़ मां के नाम अभियान को समर्थन देने पहुंचे थे। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए अपने गांव में 3800 पौधे लगाए हैं। इन्हें भी CM ने अपने हाथों सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद शिव कुमार ने कहा किसानों का हित सिर्फ योगी सरकार ने ही देखा और समझा है। तमाम योजनायें भाजपा सरकार में किसानों के लिए संचालित हैं। मैं उनके पौधरोपण अभियान को एक बार फिर से बधाई देता हूं।

Also Click : Gorakhpur : लूट और भ्रष्टाचार उजागर होने से बौखला गए हैं ‘बबुआ’ - CM Yogi

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow