Bajpur : दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव बनाने से परेशान महिला ने दी जान, पांच लोगों के खिलाफ तहरीर

तनाव के चलते सुनीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे काशीपुर के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता के परिजन राजीव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इन लोगों की प्रताड़ना की व

Apr 20, 2026 - 21:40
 0  3
Bajpur : दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव बनाने से परेशान महिला ने दी जान, पांच लोगों के खिलाफ तहरीर
Bajpur : दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव बनाने से परेशान महिला ने दी जान, पांच लोगों के खिलाफ तहरीर

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी स्थित टांडा बंजारा में एक महिला ने आरोपियों के उत्पीड़न से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। मृतका सुनीता के पति की मौत तीन साल पहले हो चुकी थी और वह अपनी चार छोटी बेटियों के साथ रह रही थी। परिजनों के अनुसार, मार्च के महीने में अंकुर नाम के युवक ने सुनीता की बेटी के साथ गलत काम किया था, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।

इस कानूनी कार्रवाई के बाद गांव के ही पप्पू, विक्रम, अनिकेत, सुभाष और कुछ अन्य लोग लगातार सुनीता पर इस मामले में फैसला करने का दबाव बना रहे थे। ये लोग सुनीता को लोक-लाज और बदनामी का डर दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी तनाव के चलते सुनीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे काशीपुर के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता के परिजन राजीव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इन लोगों की प्रताड़ना की वजह से ही सुनीता ने यह कदम उठाया है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow