Bajpur : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4000 किलो लहन नष्ट और कच्ची शराब बरामद

अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाजपुर के मडैय्याहट्टू क्षेत्र में छापेमारी की। आबकारी आयुक्त के निर्देशों पर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में

Apr 20, 2026 - 21:42
 0  3
Bajpur : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4000 किलो लहन नष्ट और कच्ची शराब बरामद
Bajpur : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4000 किलो लहन नष्ट और कच्ची शराब बरामद

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

आबकारी विभाग ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाजपुर के मडैय्याहट्टू क्षेत्र में छापेमारी की। आबकारी आयुक्त के निर्देशों पर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छापेमारी के दौरान टीम ने नाले के किनारे चल रही शराब बनाने की एक भट्टी को ध्वस्त कर दिया।

मौके पर मौजूद चार बड़े गड्ढों में छिपाकर रखा गया लगभग 4000 किलो लहन भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही टीम ने 25 लीटर तैयार कच्ची शराब को अपने कब्जे में लिया है। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के साथ पवन कुमार कम्बोज, रेनुका बोरा, वंदना घिल्डियाल और अर्चना यादव शामिल थे।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow