बलिया: जिलाधिकारी ने यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दिए निर्देश

उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट , केंद्र व्यवस्थापक एवं नोडल अधिकारियों के कर्तव्य/कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद बलिया में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। यह परीक्षा 02 पालियों- प्रथम पाली की परीक्षा प्रा....

By INA News Desk
Dec 17, 2024 - 01:14
51 Views
बलिया: जिलाधिकारी ने यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दिए निर्देश

By INA News Ballia.

रिपोर्ट- सै०आसिफ हुसैन ज़ैदी

बलिया: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोक सेवा आयोग से आए समन्वयी पर्यवेक्षक एसके मिश्रा ने यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लोक सेवा आयोग से जारी गाइडलाइन तथा दिशा निर्देशों की जानकारी दी।

इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट , केंद्र व्यवस्थापक एवं नोडल अधिकारियों के कर्तव्य/कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद बलिया में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। यह परीक्षा 02 पालियों- प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराहन 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।परीक्षार्थियों को प्रातः 8:00 बजे से 08:45 बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। प्रातः 08:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं रहेंगी। परीक्षा में कुल 7296 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी ने नियुक्त सभी अधिकारियों को लोक सेवा आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन की विधिवत जानकारी देते हुए कहा कि आयोग की गाइडलाइन को विधिवत पढ़ लिया जाए तथा गाइडलाइन एवं मानक के अनुसार व्यवस्थाएं/दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा सुचितापूर्ण संपन्न कराई जाए।

उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा की परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर आयोग के मानक के अनुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित कर लिया जाए। सीसीटीवी की सक्रियता को सुनिश्चित कर लिया जाए। स्टैटिक मजिस्ट्रेट पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सीटिंग प्लान बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।इसके साथ ही यह भी ध्यान दिया जाए कि कोई भी परीक्षार्थी प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में लेकर न जाने पाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, पेयजल तथा पर्याप्त प्रकाश आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने एआरएम रोडवेज से कहा कि परीक्षार्थियों के आने-जाने के लिए पर्याप्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement