Ballia News: महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, हजारों श्रद्धालुओ की रही भागीदारी, शहर हुआ शिवमय, मंदिर में गाये मांगलिक गीत
नगर के विभिन्न मार्गो पर समितियां द्वारा स्टाल लगाए गए। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर प्रसाद शरबत ग्रहण किया। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर को बड़े ही भव्य व सुंदर तरीके से फूलों से सजाया...
Report S.Asif Hussain zaidi
By INA News Ballia.
बलिया: महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को भव्य शिव बारात का आयोजन किया। गया। बाबा बालेश्वर मंदिर, कैलाश धाम, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर, समेत कई मंदिरों से बारात निकाली गई। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से भोले नाथ की निकली बारात नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: शाम को मंदिर पहुंची। बारात में भूत प्रेत की वेशभूषा में श्रद्धालु नाचते गाते नजर आए हजारों नर नारियों ने इस बारात में हिस्सा लिया।
बारात की शोभा बढ़ाने के लिए भगवान शिव की विभिन्न स्वरूपों की झांकियां निकाली गई। गाजे बाजे के साथ हाथी घोड़े ऊंट भी बारात का हिस्सा रहे। बारात में भूत प्रेत की वेशभूषा में श्रद्धालु नाचते गाते नजर आए। हजारों नर नारियों ने इस बारात में हिस्सा लिया। बारात की शोभा बढ़ाने के लिए भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां निकाली गई।
सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत एक तरफ पुलिस के जवान तैनात रहे, तो वही महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला आरक्षी भी तैनात रही। नगर के विभिन्न मार्गो पर समितियां द्वारा स्टाल लगाए गए।
श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर प्रसाद शरबत ग्रहण किया। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर को बड़े ही भव्य व सुंदर तरीके से फूलों से सजाया गया। नगर को श्रद्धालुओं ने केसरिया फिते से झंडे और गुब्बारों से सजा रखा है।
मंदिर परिसरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और महिलाओं ने मांगलिक गीत को गया तो वहीं विद्वान पंडितों द्वारा माता पार्वती व शिव की वैदिक मंत्रोच्चार के संग विवाह संपन्न कराया गया। इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने शिवालयों में वेलपत्र, भांग, दूध, गंगाजल, भस्म, धतूरा चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। इस दौरान घंट-घडिय़ाल व हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर व पूरा नगर शिवमय हो गया।
What's Your Reaction?











